Latest Post

लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ। पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट खराब मौसम के दौरान करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचने की सूचना है।







स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान की लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाई गईं और विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।

घटना के दौरान विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने तत्काल निर्णय लिया। समय पर सुरक्षित लैंडिंग से किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया।

त्योहारों को लेकर पुलिस ने कसी कमर, पीस कमेटी की बैठक के बाद कुष्मांडा देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी



घाटमपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण अरीबा नोमान ने थाना घाटमपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक की।








बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्ग, संभावित श्रद्धालु भीड़, आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को परखा गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जाए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस दौरान एसीपी घाटमपुर सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

पत्नी और उसके परिचित मित्र पर पति ने की फायरिंग, दोनों गंभीर घायल पत्नी मित्र की हालत नाजुक 

पति पत्नी और वो के बीच फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच तेज

पत्नी और उसके परिचित मित्र पर पति ने की फायरिंग, दोनों गंभीर घायल पत्नी मित्र की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।







पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, मौके पर मौजूद लोगों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

7वीं फेल हकीम 85 रूपये वाली सेक्सवर्धक दवा 2000₹ में बेच रहा था,7 वीं फेल हकीम अब पुलिस ने भेजा जेल ......

7वीं फेल हकीम 85 रूपये वाली सेक्सवर्धक दवा 2000₹ में बेच रहा था,7 वीं फेल हकीम अब पुलिस ने भेजा जेल ......

बरेली। बरेली पुलिस ने दवाओं की बिक्री से जुड़े एक मामले में समीरउद्दीन और यूसुफ नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर कम कीमत की दवाओं पर अपना लेबल लगाकर उन्हें अधिक कीमत पर बेचने का आरोप है।








पुलिस के मुताबिक, करीब 85 रुपये कीमत वाली दवाओं को कथित तौर पर 2,000 रुपये तक में बेचा जा रहा था। मामले की जांच के दौरान एक कॉल सेंटर और दवाओं की पैकिंग से संबंधित स्थान संचालित होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 12 मोबाइल फोन, छह कंप्यूटर, एक लैपटॉप, आठ मॉनीटर, तीन प्रिंटर, छह की-बोर्ड-माउस-चार्जर सेट, 85 पैकेट दवाइयां, लाइसेंस व अन्य दस्तावेज, 1.99 लाख रुपये नकद, छह चेकबुक और 14 एटीएम कार्ड बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में दवाओं के स्रोत, बिक्री के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

#यूपी बरेली में 7वीं फेल हकीम जी 85 रुपये की नकली सेक्सवर्धक दवा 2000 में बेच रहे थे,#सेक्सवर्धक दवा पर अपनी कम्पनी का लेबल चढ़ाकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था,#बाकायदा कॉल सेंटर और कारखाना संचालित था,#बरेली पुलिस ने समीरउद्दीन, यूसुफ को गिरफ्तार किया है,#मौके से 12 मोबाइल फोन,छह कंप्यूटर,एक लैपटॉप,आठ मॉनीटर, तीन प्रिंटर,छह की-बोर्ड-माउस-चार्जर सेट, 85 पैकेट दवाइयां,फर्जी लाइसेंस,दस्तावेज और 1.99 लाख रुपये, छह चेकबुक और 14 एटीएम कार्ड बरामद हुए है....!!


UP Police Dig Range Bareilly

कन्नौज से गांजा लाकर कानपुर में खपाने वाला शातिर प्रतीक शुक्ला गिरफ्तार

• अरौल पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, ₹2.80 लाख का अवैध मादक पदार्थ बरामद

• दुष्कर्म और जबरन वसूली जैसे गंभीर मामलों में पहले भी जेल जा चुका है अभियुक्त

कन्नौज से गांजा लाकर कानपुर में खपाने वाला शातिर प्रतीक शुक्ला गिरफ्तार
कानपुर, कार्यालय संवाददाता।

कमिश्नरेट कानपुर नगर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अरौल पुलिस और पश्चिम जोन की स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त घेराबंदी कर एक अंतर-जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से करीब 14 किलो 174 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।






ग्राम देवकली के पास दबोचा गया आरोपी
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) और सहायक पुलिस आयुक्त (बिल्हौर) के पर्यवेक्षण में अरौल थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें देर रात संदिग्धों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मकनपुर चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक विशाल कुमार शर्मा मय फोर्स मकनपुर-बिल्हौर मार्ग पर ग्राम देवकली के समीप मौजूद थे। तभी मकनपुर की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर यू-टर्न लेकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे मौके पर ही दबोच लिया।
थैले में मिले गांजे के 7 पैकेट
पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी एसीपी बिल्हौर की प्रत्यक्ष उपस्थिति में ली गई। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त के हाथ में मौजूद काले रंग के प्लास्टिक थैले से खाकी टेप से लिपटे हुए गांजे के 7 पैकेट बरामद हुए। तोल कराए जाने पर कुल मादक पदार्थ का वजन 14.174 किलोग्राम निकला। इसके अतिरिक्त उसकी जेब से ₹270 नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह कन्नौज से थोक दाम में गांजे की खेप लाता था और कानपुर के विभिन्न हिस्सों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर फुटकर में बेचता था।
अनवरगंज का निवासी, हनुमंत विहार में था ठिकाना
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर की पहचान प्रतीक शुक्ला (37) पुत्र नरेन्द्र शुक्ला के रूप में हुई है। वह मूल रूप से देवनगर (अनवरगंज, थाना रायपुरवा) का रहने वाला है, जो वर्तमान में केशव नगर (चौकी उस्मानपुर, थाना हनुमंत विहार) में एलआईसी फ्लैट संख्या 25 में रह रहा था।
संगीन धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रतीक शुक्ला का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी किदवई नगर, रायपुरवा और कल्याणपुर थानों से जेल जा चुका है। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों का विवरण इस प्रकार है:
  • वर्ष 2018 (थाना किदवई नगर): मु0अ0सं0 193/18 (धारा 504, 506 आईपीसी - गाली-गलौज व धमकी)
  • वर्ष 2019 (थाना रायपुरवा): मु0अ0सं0 015/19 (धारा 323, 354, 552, 504 आईपीसी - मारपीट व महिला संबंधी अपराध)
  • वर्ष 2021 (थाना कल्याणपुर): मु0अ0सं0 1013/21 (धारा 328, 376, 384, 504, 506 आईपीसी - नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म व अवैध वसूली)
  • वर्ष 2026 (थाना अरौल): मु0अ0सं0 195/26 (धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट - वर्तमान मामला)
गुडवर्क करने वाली संयुक्त टीम
इस बड़ी बरामदगी और गिरफ्तारी में अरौल थाने के उप-निरीक्षक विशाल कुमार शर्मा, उ0नि0 चन्दन यादव, उ0नि0 दीपक कुमार, कांस्टेबल अवनीश राघव और अंकित कुमार शामिल रहे। वहीं, कार्रवाई को बैकएंड से सपोर्ट करने वाली स्वाट/सर्विलांस टीम (पश्चिम जोन) के प्रभारी उ0नि0 पवन कुमार मिश्रा, उ0नि0 दिवाकर पांडे, हेड कांस्टेबल सैयद मोहम्मद इमरान, कांस्टेबल अवधेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, संजय, परशुराम और अजय कुमार गुप्ता की भूमिका भी अहम रही।

                                                                    

आज का पांचांग दिन बुधवार दिनांक 07/10/2026

                                     

              🌞सुप्रभातम🌞 

  📜««« *आज का पंचांग* »»»📜दिनांक:-  07/10/2026, बुधवार 

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹                    

   *ऐसो को उदार जग माहीं।*

*बिनु सेवा जो द्रवै दीन पर, राम सरिस कोउ नाहीं॥'*

*गोस्वामी जी लिखते है कि संसार में कोई ऐसा कृपालु नहीं, जो बिना किसी स्वार्थ और सेवा के भी केवल अपने स्वभाव से जीवों पर दया बरसा दे, अर्थात संसार के प्रेम में कोई न कोई शर्त या अपेक्षा छुपी होती है, किंतु परमात्मा का स्वभाव ही अहैतुक कृपा करना है, जब हम अपने अहंकार को छोड़कर निष्कपट भाव से प्रभु के सामने सिर झुकाते हैं, तो उनकी करुणा बिना मांगे ही हमारे जीवन को तृप्त कर देती है।*

*आपका दिन अत्यंत मंगलमय और शांतिमय हो।*

*🙏🪷 जय सियाराम 🪷🙏

 *🌞सुप्रभातम🌞* 

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

*द्वादशी, कृष्ण पक्ष,*

*आश्विन*

(समाप्ति काल) 


तिथि------- द्वादशी 23:15:48.    तक 

पक्ष------------------------ कृष्ण

नक्षत्र----------- मघा 21:39:26

योग------------ शुभ 26:51:09

करण-------- कौलव 11:52:47

करण--------- तैतुल 23:15:48

वार---------------------- बुधवार

माह--------------------  आश्विन

चन्द्र राशि------------------ सिंह

सूर्य राशि------------------ कन्या

रितु------------------------ शरद

आयन---------------- दक्षिणायन

संवत्सर----------------- पराभव

संवत्सर (उत्तर)----------------- रौद्र

विक्रम संवत------------- 2083 

गुजराती संवत------------ 2082 

शक संवत---------------- 1948

कलि संवत--------------- 5127

सूर्योदय-‐----------- 06:15:55

सूर्यास्त-------------- 17:57:44

दिन काल----------- 11:41:48

रात्री काल----------- 12:18:42

चंद्रास्त-------------- 15:59:03

चंद्रोदय-------------- 27:47:48

लग्न----कन्या19°33' 169°33'

सूर्य नक्षत्र------------------ हस्त

चन्द्र नक्षत्र------------------ मघा

नक्षत्र पाया---------------- रजत 


*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*


मी---- मघा 09:56:04


मू---- मघा 15:47:14


मे---- मघा 21:39:26


मो---- पूर्वा फाल्गुनी 27:32:41


*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*


        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

============================

सूर्य=  कन्या 19°30 ,       हस्त    3      ण

चन्द्र= सिंह   04°30 ,      मघा 2       मी

बुध = तुला    14°52 '    स्वाति  3        रो 

शु क्र= तुला 13¹°05,      स्वाति     3      रो

मंगल= कर्क  10°17        पुष्य   3      हो

गुरु= कर्क  26°33   आश्लेषा ,    3       डे

शनि=मीन 16°10 '        रेवती  , 1       दे 

राहू=(व) कुम्भ 03°14  धनिष्ठा ,   4      गे

केतु= (व) सिंह 03°14      मघा   2      मी

============================


*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*


राहू काल 12:07 - 13:35 अशुभ

यम घंटा 07:44 - 09:11 अशुभ

गुली काल 10:39 - 12:07 अशुभ 

अभिजित 11:43 - 12:30 अशुभ

दूर मुहूर्त 11:43 - 12:30 अशुभ

वर्ज्यम 09:58 - 11:32 अशुभ

प्रदोष 17:58 - 20:28.    शुभ


💮गंड मूल 06:16 - 21:39 अशुभ


🚩ब्रह्म मुहूर्त 28:38* - 29:27* शुभ


💮चोघडिया, दिन


लाभ 06:16 07:44 शुभ

अमृत 07:44 - 09:11 शुभ

काल 09:11 10:39 अशुभ

शुभ 10:39 - 12:07 शुभ

रोग 12:07 - 13:35 अशुभ

उद्वेग 13:35 - 15:02 अशुभ

चर 15:02 16:30 शुभ

लाभ 16:30 - 17:58 शुभ


🚩चोघडिया, रात


उद्वेग 17:58 - 19:30 अशुभ

शुभ 19:30 - 21:02 शुभ 

अमृत 21:02 - 22:35 शुभ

चर 22:35 - 24:07* शुभ

रोग 24:07* - 25:39* अशुभ

काल 25:39*27:12* अशुभ

लाभ 27:12* - 28:44* शुभ

उद्वेग 28:44* - 30:16* अशुभ


💮होरा, दिन


बुध 06:16 -07:14

चन्द्र 07:14 -08:13

शनि 08:13 -09:11

बृहस्पति 09:11- 10:10

मंगल 10:10 -11:08

सूर्य 11:08- 12:07

शुक्र 12:07- 13:05

बुध 13:05- 14:04

चन्द्र 14:04- 15:02

शनि 15:02 -16:01

बृहस्पति 16:01- 16:59

मंगल 16:59- 17:58


🚩होरा, रात


सूर्य 17:58 -18:59

शुक्र 18:59 -20:01

बुध 20:01- 21:02

चन्द्र 21:02 -22:04

शनि 22:04- 23:06

बृहस्पति 23:06- 24:07

मंगल 24:07-25:09

सूर्य 25:09- 26:10

शुक्र 26:10-27:12

बुध 27:12-28:13

चन्द्र 28:13-29:15

शनि 29:15-30:16


*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 

     

कन्या  > 04:56  से  07:12 तक

तुला   >  07:12 से  09:20  तक

वृश्चिक > 09:20 से  11:48   तक

धनु     > 11:48  से  13:40   तक

मकर   > 13:40 से  15:34   तक

कुम्भ   > 15:34  से  17:10  तक

मीन    > 17:10  से  19:06   तक

मेष     >  19:06 से  20:14  तक

वृषभ   > 20:14 से  22:06   तक

मिथुन  > 22:06 से 00:18    तक

कर्क    > 00:18  से 02:32   तक

सिंह    > 02:32 से  04:52   तक

=======================


*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*


       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट


*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।


*💮दिशा शूल ज्ञान------------- उत्तर*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो पान अथवा पिस्ता खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*


*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।।*

 *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त,* 

*राहुणां नित्यनैमित्यके कार्ये,*

 *अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*


 15 + 12 + 4 + 1 = 32 ÷ 4 = 0 शेष

 पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l


*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*


सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है


केतु ग्रह मुखहुति


*💮    शिव वास,फल एवं परिहार -:*


*श्रावणेऽधिकमासे च आर्द्रायाञ्च गते रवी।*

*शिवभेन्दुगते योगे, शुक्ले च व्यतिपातके ।।*

*हरानङ्गहरीणाञ्च तिथिषु करणे चतुष्पदे ।*

*सोमवारे शुभे ब्राह्मे प्रदोषाख्येऽभिजित्क्षणे ।।*

*शिवरात्र्यादि पर्वेषु उत्सवेषु निमित्तके ।*

*नित्याराधनकाले च शिववासं न चिन्तयेत् ।।*


  27 + 27 + 5 = 59 ÷ 7 =  3 शेष


वृषाभारूढ = शुभ कारक


*🚩भद्रा वास एवं फल -:*


*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।* 


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


*द्वादशी श्राद्ध*


*सन्यासीनां श्राद्ध*


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


नास्ति मेघसमं तोयं नास्ति चात्मसमं बलम् ।

नास्तिचक्षुः समं तेजो नास्ति धान्यसमं प्रियम् ।।

।।चाoनीo।।


वर्षा के जल के समान कोई जल नहीं. खुदकी शक्ति के समान कोई शक्ति नहीं. नेत्र ज्योति के समान कोई प्रकाश नहीं. अन्न से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  विश्वरूपदर्शन योग अo-11


यथा नदीनां बहवोऽम्बुवेगाः

 समुद्रमेवाभिमुखा द्रवन्ति।

 तथा तवामी नरलोकवीरा

विशन्ति वक्त्राण्यभिविज्वलन्ति॥


जैसे नदियों के बहुत-से जल के प्रवाह स्वाभाविक ही समुद्र के ही सम्मुख दौड़ते हैं अर्थात समुद्र में प्रवेश करते हैं, वैसे ही वे नरलोक के वीर भी आपके प्रज्वलित मुखों में प्रवेश कर रहे हैं

 ॥28॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*

*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*

*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*

*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।*


🐏मेष

कार्यस्थल पर काम का दबाव हो सकता है, योजनाबद्ध रहें। व्यापार में लेनदेन को लेकर सजग रहने की जरूरत है। पारिवारिक विवादों को बातचीत से हल करें। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव से बचें, योग करें।


🐂वृषभ

नौकरी में बदलाव के अवसर आ सकते हैं, दिन अनुकूल है। व्यापार में साझेदारी से बड़ा फायदा होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रसन्नता रहेगी।


👫मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। व्यापार में शत्रुओं पर आपकी विजय होगी। परिवार का सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी, तरोताजा महसूस करेंगे।


🦀कर्क

रचनात्मक काम में सफलता मिलेगी, मन लगाकर काम करें। व्यापार में नई रणनीति से मुनाफा बढ़ेगा। संतान की सफलता से गर्व महसूस होगा। आय में वृद्धि के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, दिनचर्या का पालन करें।


🐅सिंह

कार्यस्थल पर संयम बनाए रखें, गुस्सा न करें। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर ही लें। घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन आवश्यक है। मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो सकता है।


🙎‍♀️कन्या

आपकी कार्यक्षमता से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। व्यापार में छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, स्फूर्ति रहेगी।


⚖️तुला

कार्यक्षेत्र में आपके विचार सराहे जाएंगे। व्यापार में धन लाभ होगा, नए अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बचत बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। वाणी की मधुरता बनी रहेगी, सेहत अच्छी रहेगी।


🦂वृश्चिक

करियर में नए अवसर मिलेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। निजी संबंधों में मिठास और विश्वास बढ़ेगा। धन लाभ होगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ऊर्जा का प्रवाह रहेगा।


🏹धनु

कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें, कागजात जांचें। व्यापार में सोच-समझकर ही निवेश करें। पारिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं, बजट बनाएं। अनावश्यक धन हानि से बचें। मानसिक शांति के लिए ध्यान लगाएं।


🐊मकर

नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरे होंगे। व्यापार में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आय के कई स्रोत खुल सकते हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।


🍯कुंभ

कार्यस्थल पर आपका दबदबा बढ़ेगा, तरक्की मिलेगी। व्यापार में बड़ा अनुबंध हाथ लग सकता है। परिवार में आपकी सलाह को माना जाएगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा। स्वास्थ्य शानदार रहेगा, फुर्ती बनी रहेगी।


🐟मीन

भाग्य का सहयोग मिलेगा, काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। धन की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से तनावमुक्त रहेंगे।


*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*










You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

थाईलैंड की महिला से 60 लाख रुपये की ठगी का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तार


कानपुर। थाना अनवरगंज क्षेत्र में थाईलैंड की एक महिला द्वारा सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद विवाह का झांसा देकर करीब 60 लाख रुपये की धनराशि हड़पने, मारपीट करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान अनवरगंज क्षेत्र निवासी इरफान से हुई थी। आरोप है कि इरफान ने थाईलैंड जाकर स्वयं को अविवाहित बताते हुए उससे विवाह किया। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से धीरे-धीरे करीब 60 लाख रुपये प्राप्त किए और बाद में महिला से संपर्क समाप्त कर दिया।

महिला का आरोप है कि इरफान की तलाश करते हुए जब वह उसके घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और धर्म परिवर्तन के बाद ही विवाह तथा वैवाहिक जीवन साथ बिताने की बात कही गई।









शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अनवरगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ के साथ ही प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों, लेन-देन और आरोपों की जांच की जा रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, महिला थाईलैंड में व्यापार करती हैं और वहां कैंटीन एवं रेस्टोरेंट का संचालन करती हैं। महिला ने बताया कि आरोपी को दी गई रकम में व्यापार से प्राप्त आय के अलावा रिश्तेदारों से उधार लेकर दी गई धनराशि भी शामिल है। पुलिस द्वारा धनराशि के लेन-देन और महिला द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों का आवश्यक सत्यापन एवं साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.