आज का पंचांग, दिन शुक्रवार दिनांक 24/05/2024

 .            

आज का पंचांग, दिन शुक्रवार दिनांक 24/05/2024

               ।। *🕉* ।।

     🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩

📜««« *आज का पंचांग* »»»📜

कलियुगाब्द........................5126

विक्रम संवत्.......................2081

शक संवत्..........................1946

मास..................................ज्येष्ठ

पक्ष...................................कृष्ण

तिथी..............................प्रतिपदा

संध्या 07.21 पर्यंत पश्चात द्वितीया

रवि...............................उत्तरायण

सूर्योदय...........प्रातः 05.43.57 पर

सूर्यास्त............संध्या 07.04.19 पर

सूर्य राशि............................वृषभ

चन्द्र राशि..........................वृश्चिक

गुरु राशि.............................वृषभ

नक्षत्र.............................अनुराधा

प्रातः 10.01 पर्यंत पश्चात ज्येष्ठा

योग...................................शिव

प्रातः 11.11 पर्यंत पश्चात सिद्ध

करण................................बालव

प्रातः 07.27 पर्यंत पश्चात कौलव

ऋतु..........................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन...............................शुक्रवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*

24 मई सन 2024 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक.......................4

🔯 शुभ रंग...............आसमानी


⚜️ *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 11.57 से 12.50 बजे तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल (अशुभ) :-*

प्रात: 10.44 से 12.23 तक । 


🚦 *दिशाशूल :-*

पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। 


🌞 *उदय लग्न तालिका -*

*वृषभ*

05:11:48 07:10:26

*मिथुन*

07:10:26 09:24:08

*कर्क*

09:24:08 11:40:18

*सिंह*

11:40:18 13:52:06

*कन्या*

13:52:06 16:02:46

*तुला*

16:02:46 18:17:24

*वृश्चिक*

18:17:24 20:33:34

*धनु*

20:33:34 22:39:10

*मकर*

22:39:10 24:26:17

*कुम्भ*

24:26:17 25:59:49

*मीन*

25:59:49 27:31:02

*मेष*

27:31:02 29:11:48


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 07.25 से 09.04 तक लाभ

प्रात: 09.04 से 10.43 तक अमृत

दोप. 12.22 से 02.02 तक शुभ

सायं 05.20 से 06.59 तक चंचल

रात्रि 09.41 से 11.01 तक लाभ । 


📿 *आज का मंत्रः*

॥ ॐ परमात्मने नमः॥


📢 *सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (पञ्चमोऽध्यायः - कर्मसंन्यासयोगः) -*

यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम्।

ततस्ततो नियम्यैतदा- त्मन्येव वशं नयेत्॥६-२६॥

अर्थात :

स्थिर न रहने वाला, यह चंचल मन जिस-जिस शब्दादि विषय में विचरता है, उस-उस विषय से इसे हटाकर बार-बार आत्मा में ही स्थित करे॥26॥ 


🍃 *आरोग्यं :-*

*नीम के पत्ते खाने से लाभ -*

*1. विषाक्त पदार्थों को करे बाहर -*

नीम के पत्ते खाने के फायदे से शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद मिलती है और हमें एक स्पष्ट त्वचा मिलती है। नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण, जलन और किसी भी तरह की त्वचा की समस्याओं का इलाज करते हैं। इसके अलावा आप नीम के पत्तों और हल्दी के पेस्ट का उपयोग करके कीट के काटने, खुजली, एक्जिमा और त्वचा रोगों के इलाज के लिए किया जा सकता है।

पत्तियों को चबाने से आपको पोषण, शुद्ध और चमकदार त्वचा भी मिल सकती है। यह मुंहासे और डार्क सर्कल की समस्याओं का भी इलाज कर सकता है। यदि नीम की कड़वाहट आपको परेशान करती है, तो उसमें आप शहद मिलाएं।   


⚜ *आज का राशिफल :-* 


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। विरोध होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी। आलस्य हावी रहेगा।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


👩🏼‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं। धैर्य रखें, समय सुधरेगा।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*

सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। झंझटों में न पड़ें। ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।


🐋 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा।


☯️ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


🐚।। *शुभम भवतु* ।।🐚

https://youtu.be/1oPbwrGtQi8

www.newsbin24.com

 *भारत माता की जय*  🚩 🚩

आज,पंचांग,दिन,शुक्रवार

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.