आज का पञ्चांग, दिन शनिवार दिनांक 25/05/2024

 

आज का पञ्चांग, दिन शनिवार दिनांक 25/05/2024

                ।। 🕉 ।।

         🌞 सुप्रभातम् 🌞

  ««« आज का पञ्चांग »»»

कलियुगाब्द.........................5126

विक्रम संवत्........................2081

शक संवत्...........................1946

मास......................................ज्येष्ठ

पक्ष.....................................कृष्ण

तिथी................................द्वितीया

संध्या 06.55 पर्यंत पश्चात तृतीया

रवि.................................उत्तरायण

सूर्योदय ......प्रातः 05.42.55 पर

सूर्यास्त...........संध्या 07.05.00 पर

सूर्य राशि...............................वृषभ

चन्द्र राशि...........................वृश्चिक

गुरु राशी...............................वृषभ

नक्षत्र...................................ज्येष्ठा

प्रातः 10.27 पर्यंत पश्चात मूल

योग......................................सिद्ध

प्रातः 09.57 पर्यंत पश्चात साध्य

करण..................................तैतिल

प्रातः 07.14 पर्यंत पश्चात गरज

ऋतु............................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन...................................शनिवार


🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-

25 मई सन 2024 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक........................7

🔯 शुभ रंग.........................नीला


अभिजीत मुहूर्त :-

दोप 11.57 से 12.50 तक ।


👁‍🗨 राहुकाल :-

प्रात: 09.05 से 10.44 तक । 


उदय लग्न मुहूर्त -

वृषभ

05:07:40 07:06:30

मिथुन

07:06:30 09:20:11

कर्क

09:20:11 11:36:21

सिंह

11:36:21 13:48:10

कन्या

13:48:10 15:58:49

तुला

15:58:49 18:13:27

वृश्चिक

18:13:27 20:29:37

धनु

20:29:37 22:35:14

मकर

22:35:14 24:22:20

कुम्भ

24:22:20 25:55:53

मीन

25:55:53 27:27:05

मेष

27:27:05 29:07:40


🚦 दिशाशूल :-

पूर्व दिशा - यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें । 


✡ चौघडिया :-

प्रात: 07.25 से 09.04 तक शुभ

दोप. 12.22 से 02.02 तक चर

दोप. 02.02 से 03.41 तक लाभ

दोप. 03.41 से 05.20 तक अमृत

संध्या 07.00 से 08.20 तक लाभ

रात्रि 09.41 से 11.02 तक शुभ ।


💮 आज का मंत्र :-

।। ॐ त्रिविक्रमाय नम: ।।


📢 *संस्कृत सुभाषितानि -

श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -

प्रशान्तमनसं ह्येनं योगिनं सुखमुत्तमम्।

उपैति शान्तरजसं ब्रह्मभूतमकल्मषम्॥६-२७॥

अर्थात :

क्योंकि जिसका मन सम्यक् रूप से शांत है, जो पाप से रहित है और जिसका रजोगुण शांत हो गया है, ऐसा योगी  ब्रह्म के साथ एकत्व अनुभव कर उत्तम आनंद को प्राप्त होता है॥27॥ 


🍃 आरोग्यं सलाह :-

नीम के पत्ते खाने से लाभ -


2. आंखों के लिए -

आयुर्वेद यह कहा गया है कि नीम की पत्तियां आंखों के लिए बहुत ही गुणकारी है। नीम पत्तियां आपकी आंखों की रोशनी में सुधार कर सकता है। यह किसी भी तरह की जलन, थकावट या लाली का इलाज करने के लिए आप कुछ नीम के पत्तों को भी उबालें, पानी को पूरी तरह ठंडा कर दें और फिर इसे आंखों को धोने के लिए इसका इस्तेमाल करें। 


⚜ आज का राशिफल :- 


राशि फलादेश मेष :-

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा। सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।


🐂 राशि फलादेश वृष :-

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। झंझटों में न पड़ें। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।


राशि फलादेश मिथुन :-

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।


🦀 राशि फलादेश कर्क :-

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा।


🦁 राशि फलादेश सिंह :-

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार की चिंता बनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।


🏻 राशि फलादेश कन्या :-

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। झंझटों में न पड़ें। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


⚖ राशि फलादेश तुला :-

प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है।


🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


🏹 राशि फलादेश धनु :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा।


🐊 राशि फलादेश मकर :-

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।


🏺 राशि फलादेश कुंभ :-

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है।


🐟 राशि फलादेश मीन :-

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। चिंता रह सकती है। थकान रहेगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।


☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |


।। शुभम भवतु ।।


 🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय

पञ्चांग,दिन,शनिवार

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.