कांग्रेस-सपा का डीएनए एक, दोनों रामद्रोही और राष्ट्रद्रोही- CM योगी

 

कांग्रेस-सपा का डीएनए एक, दोनों रामद्रोही और राष्ट्रद्रोही,

कांग्रेस-सपा का डीएनए एक, दोनों रामद्रोही और राष्ट्रद्रोही, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

वाराणसी के संकटमोचन मंदिर पर जब आतंकी हमला हुआ तो प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर हमला हुआ तब भी केंद्र में कांग्रेस और राज्य में सपा की सरकार थी। जब इन दोनों पार्टियों का गठजाेड़ होता है तो अनर्थ जरूर होता है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस-सपा का डीएनए एक है, दोनों रामद्रोही और राष्ट्रद्रोही हैं। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। याद करिये पहले जब आतंकी घटनाएं घटित होती थीं तो सपा और कांग्रेस वाले कहते थे कि आतंकवाद सीमापार से हो रहा है। कांग्रेस और सपा आतंकवादियों की हितैषी पार्टी हैं। सीएम योगी ने कहा कि इनके काले कारनामों को आपने देखा होगा।सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार आई तो यह वरासत टैक्स लगाएंगे। बाप-दादाओं की जमीन, पैसे व जेवर पर टैक्स लगाएंगे। यह औरंगजेब का जजिया कर है। औरंगजेब की आत्मा इन दोनों दलों के अंदर घुस गई है। पैसा आपका, कमाई आपकी और टैक्स इनका। डकैती डालने की आजादी इनको नहीं दी जाएगी। आज भी कोई मुसलमान अपने पुत्र का नाम औरंगजेब नहीं रखता। औरंगजेब ने अपने ही पिता को जेल में डाल दिया था। आम लोगों के मेहनत की कमाई को मुसलमानों में नहीं बांट सकते। कर्नाटक की राज्य सरकार ने पिछड़ी जाति का आरक्षण काटकर मुसलमानाें को दे दिया। बाबा साहब के संविधान का अपमान कांग्रेस ने किया है।

कांग्रेस,सपा,DNA,डीएनए रामद्रोही,राष्ट्रद्रोही,

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.