आज का पंचांग, दिन बुधवार, दिनांक 12/06/2024

 

आज का पंचांग, दिन बुधवार, दिनांक  12/06/2024

.                ।। 🕉️ ।। 

     🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩

📜««« आज का पंचांग »»»📜

कलियुगाब्द........................5126

विक्रम संवत्.......................2081

शक संवत्..........................1946

रवि...............................उत्तरायण

मास...................................ज्येष्ठ

पक्ष...................................शुक्ल

तिथी...................................षष्ठी

संध्या 07.19 पर्यंत पश्चात सप्तमी

सूर्योदय ..प्रातः 05.41.00 पर

सूर्यास्त ....संध्या 07.12.14 पर

सूर्य राशि............................वृषभ

चन्द्र राशि.............................सिंह

गुरु राशि.............................वृषभ

नक्षत्र...................................मघा

रात्रि 02.09 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग...................................हर्षण

संध्या 05.12 पर्यंत पश्चात वज्र 

करण.................................कौलव

प्रातः 06.18 पर्यंत पश्चात तैतिल

ऋतु...........................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन.................................बुधवार


🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-

12 जून सन 2024 ईस्वी ।


👁‍🗨 राहुकाल :-

दोपहर 12.26 से 02.06 तक ।


🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-

वृषभ

03:56:54 05:55:48

मिथुन

05:55:48 08:09:13

कर्क

08:09:13 10:25:23

सिंह

10:25:23 12:37:12

कन्या

12:37:12 14:47:51

तुला

14:47:51 17:02:29

वृश्चिक

17:02:29 19:18:39

धनु

19:18:39 21:24:16

मकर

21:24:16 23:11:22

कुम्भ

23:11:22 24:44:55

मीन

24:44:55 26:16:08

मेष

26:16:08 27:56:54


🚦 दिशाशूल :-

उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।


☸ शुभ अंक..........................7

🔯 शुभ रंग..........................हरा


💮 चौघडिया :-

प्रात: 07.24 से 09.05 तक अमृत

प्रात: 10.45 से 12.25 तक शुभ

दोप 03.46 से 05.26 तक चंचल

सायं 05.26 से 07.07 तक लाभ

रात्रि 08.26 से 09.46 तक शुभ ।


📿 आज का मंत्र :-

॥ ॐ गौरीतनयाय नम: ॥


 संस्कृत सुभाषितानि :-

श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -

अर्जुन उवाच -

अयतिः श्रद्धयोपेतो योगाच्चलितमानसः।

अप्राप्य योगसंसिद्धिं कां गतिं कृष्ण गच्छति॥६-३७॥

अर्थात :

अर्जुन कहते हैं - हे श्रीकृष्ण! जो योग में श्रद्धा रखने वाला है, किन्तु उसके अभ्यास से रहित है, इस कारण योग से विचलित मन वाला साधक योग की सिद्धि को न प्राप्त होकर किस गति को प्राप्त होता है?॥37॥ 


🍃 आरोग्यं :-

दाढ़ी के सफेद बालों का घरेलू उपचार -


1. कड़ी पत्ता -

कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन ई जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर करी पत्ता आपके दिल को बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करता है तथा संक्रमण से लड़ता हैं और आपके बालों और त्वचा को जीवंत बनाता है।

कड़ी पत्ते का पानी बालों को काला करने में काफी मदद करता है। आप कड़ी पत्तों को थोड़े से पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को ठंडा करके छानें और अब पिएं। ऐसा रोजना करने से फायदा होगा।


⚜ आज का राशिफल :-


🐏 राशि फलादेश मेष :-

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें।


🐂 राशि फलादेश वृष :-

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


👫 राशि फलादेश मिथुन :-

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।


🦀 राशि फलादेश कर्क :-

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।


🦁 राशि फलादेश सिंह :-

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।


👩🏼‍🦰 राशि फलादेश कन्या :-

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।


⚖ राशि फलादेश तुला :-

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।


🏹 राशि फलादेश धनु :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।


🐊 राशि फलादेश मकर :-

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🏺 राशि फलादेश कुंभ :-

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।


🐟 राशि फलादेश मीन :-

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।


☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।


।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय

पंचांग,दिन,बुधवार,दिनांक

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.