आज का पंचांग, दिन बुधवार, दिनांक 26/06/2024

 

आज का पंचांग, दिन बुधवार, दिनांक  26/06/2024

                    ।। 🕉️ ।। 
     🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द........................5126
विक्रम संवत्.......................2081
शक संवत्..........................1946
रवि.............................दक्षिणायन
मास................................आषाढ़
पक्ष...................................कृष्ण
तिथी................................पंचमी
रात्रि 08.55 पर्यंत पश्चात षष्ठी
सूर्योदय ..प्रातः 05.44.10 पर
सूर्यास्त ....संध्या 07.15.15 पर
सूर्य राशि...........................मिथुन
चन्द्र राशि...........................कुम्भ
गुरु राशि............................वृषभ
नक्षत्र...............................धनिष्ठा
दोप 12.57 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग...............................विष्कुम्भ
प्रातः 06.13 पर्यंत पश्चात आयुष्मान
करण...............................कौलव
प्रातः 10.03 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु.........................(शचि) ग्रीष्म
दिन................................बुधवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
26 जून सन 2024 ईस्वी ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
दोपहर 12.29 से 02.10 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
मिथुन
05:00:34 07:14:01
कर्क
07:14:01 09:30:12
सिंह
09:30:12 11:42:00
कन्या
11:42:00 13:52:40
तुला
13:52:40 16:07:18
वृश्चिक
16:07:18 18:23:28
धनु
18:23:28 20:29:04
मकर
20:29:04 22:16:11
कुम्भ
22:16:11 23:49:43
मीन
23:49:43 25:20:56
मेष
25:20:56 27:01:41
वृषभ
27:01:41 29:00:34

🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक..........................8
🔯 शुभ रंग..........................हरा

💮 चौघडिया :-
प्रात: 07.27 से 09.07 तक अमृत
प्रात: 10.48 से 12.28 तक शुभ
दोप 03.49 से 05.30 तक चंचल
सायं 05.30 से 07.10 तक लाभ
रात्रि 08.30 से 09.49 तक शुभ ।

📿 आज का मंत्र :-
॥ ॐ भालचंद्राय नम: ॥

 संस्कृत सुभाषितानि :-
श्रीमद्भगवतगीता (सप्तमोऽध्यायः -  ज्ञानविज्ञानयोग:) -
ज्ञानं तेऽहं सविज्ञानमिदं वक्ष्याम्यशेषतः ।
यज्ज्ञात्वा नेह भूयोऽन्यज् ज्ञातव्यमवशिष्यते ॥७- २॥
अर्थात :
मैं तुम्हारे लिए इस विज्ञान सहित तत्व ज्ञान को सम्पूर्णतया कहूँगा, जिसको जानकर संसार में फिर और कुछ भी जानने योग्य शेष नहीं रह जाता॥2॥ 

🍃 आरोग्यं :-
पुरुषों के लिए हेल्थ टिप्स -

2. खतरनाक ट्रांस वसा से बनाएं दूरी -
खतरनाक ट्रांस वसा से पुरुषों को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गहरे तले हुए खाद्य पदार्थ और हाइड्रोजनीकृत तेलों से बने ट्रांस वसा हृदय रोग के खतरे बढ़ाते हैं। केवल स्वस्थ वसा खाएं, जैसे कि जैतून का तेल और सैल्मन मछली में पाए जाने वाला ओमेगा -3 ऑइल जो वास्तव में हृदय रोग के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करते हैं। । 

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

🦀राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

.🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

👩🏼‍🦰 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।

🐟 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।

.☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

 You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी

2. Youtube:  B I News

https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0

PLEASE:
भारत माता की जय

पंचांग,दिन,बुधवार,दिनांक

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.