August 2024

          

आज का पंचांग,दिन,शनिवार,दिनांक  31/08/2024

                  *|| 🕉️ ||*

          *🌞सुप्रभातम🌞* 

           *आज का पंचांग*

दिन-शनिवार, दिनांक  31/08/2024

कलियुगाब्द.........................5126

विक्रम संवत्........................2081

शक संवत्...........................1946

मास..................................भाद्रपद

पक्ष.....................................कृष्ण

तिथी..............................त्रयोदशी

रात्रि 03.42 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी

रवि..............................दक्षिणायन

सूर्योदय ..........प्रातः 06.09.00 पर

सूर्यास्त...........संध्या 06.44.47 पर

सूर्य राशि................................सिंह

चन्द्र राशि..............................कर्क

गुरु राशी...............................वृषभ

नक्षत्र.....................................पुष्य

संध्या 07.38 पर्यंत पश्चात अश्लेशा

योग......................................वरिघ

संध्या 05.33 पर्यंत पश्चात परिघ

करण.....................................गरज

दोप 03.02 पर्यंत पश्चात वणिज

ऋतु...........................(नभस्य) वर्षा

दिन....................................शनिवार



🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*

31 अगस्त सन 2024 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक..........................4

🔯 शुभ रंग.........................नीला


⚜️  *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 12.01 से 12.51 तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल :-*

प्रात: 09.19 से 10.53 तक ।


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त -*

*सिंह*

05:10:00 07:21:47

*कन्या*

07:21:47 09:32:28

*तुला*

09:32:28 11:47:06

*वृश्चिक*

11:47:06 14:03:16

*धनु*

14:03:16 16:08:52

*मकर*

16:08:52 17:55:59

*कुम्भ*

17:55:59 19:29:31

*मीन*

19:29:31 21:00:43

*मेष*

21:00:43 22:41:28

*वृषभ*

22:41:28 24:40:07

*मिथुन*

24:40:07 26:53:50

*कर्क*

26:53:50 29:10:00


🚦 *दिशाशूल :-*

पूर्व दिशा - यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें । 


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 07.45 से 09.18 तक शुभ

दोप. 12.25 से 01.59 तक चर

दोप. 01.59 से 03.32 तक लाभ

दोप. 03.32 से 05.06 तक अमृत

संध्या 06.40 से 08.06 तक लाभ

रात्रि 09.33 से 10.59 तक शुभ ।


💮 *आज का मंत्र :-*

।। ॐ आंजनेय नम: ।।


📢 *संस्कृत सुभाषितानि -*

*श्रीमद्भगवतगीता (राजविद्याराजगुह्ययोग:) -*

अश्रद्दधानाः पुरुषा धर्मस्यास्य परन्तप ।

अप्राप्य मां निवर्तन्ते मृत्युसंसारवर्त्मनि ॥९- ३॥

अर्थात :

हे परंतप! इस उपयुक्त धर्म में श्रद्धारहित पुरुष मुझको न प्राप्त होकर मृत्युरूप संसार चक्र में भ्रमण करते रहते हैं॥3॥ 


🍃 *आरोग्यं सलाह :-*

लो ब्लड प्रेशर के लिए घरेलू नुस्खे :-


1. 50 ग्राम देशी चने व 10 ग्राम किशमिश को रात में 100 ग्राम पानी में किसी भी कांच के बर्तन में रख दें। सुबह चनों को किशमिश के साथ अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं और पानी को पी लें। यदि देशी चने न मिल पाएं तो सिर्फ किशमिश ही लें। इस विधि से कुछ ही सप्ताह में ब्लेड प्रेशर सामान्य हो सकता है।


2. रात को बादाम की 3-4 गिरी पानी में भिगों दें और सुबह उनका छिलका उतारकर कर 15 ग्राम मक्खन और मिश्री के साथ मिलाकर बादाम - गिरी को खाने से लो ब्लड प्रेशर नष्ट होता है।


3. प्रतिदिन आंवले या सेब के मुरब्बे का सेवन लो ब्लेड प्रेशर में बहुत उपयोगी होता है। आंवले के 2 ग्राम रस में 10 ग्राम शहद मिलाकर कुछ दिन प्रातःकाल सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर दूर करने में मदद

मिलती है।


4. लो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाये रखने में चुकंदर रस काफी कारगर होता है। रोजाना यह जूस सुबह- शाम पीना चाहिए। इससे हफ्ते भर में आप अपने ब्लड प्रेशर में सुधार पाएंगे।


5. जटामानसी, कपूर और दालचीनी को समान मात्रा में लेकर मिश्रण बना लेँ और तीन-तीन ग्राम की मात्रा मेँ सुबह-शाम गर्म पानी से सेवन करें। कुछ ही दिन मेँ आपके ब्लड प्रेशर में सुधार हो जायेगा।


⚜ *आज का राशिफल :-* 


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

आज रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


👩‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

आज व्यापारिक योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

कारोबार में वृद्धि होगी। अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

नौकरी पेशा को आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आज धन संबंधी जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

धनलाभ के अवसर आज हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा को धनहानि भी आशंका है।


🐟 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

व्यापार में आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। मकान-दुकान से आय होने से बेरोजगारी दूर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे।


☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।


 *भारत माता की जय*  🚩🚩

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
भारत माता की जय


        

आज का पंचांग दिन शुक्रवार,दिनांक:- 30/08/2024,

                      || 🕉️ ||

                 🌞सुप्रभातम🌞 

       📜«««आज का पञ्चांग»»»📜

          दिनांक:- 30/08/2024, शुक्रवार*

         

कलियुगाब्द.......................5126

विक्रम संवत्......................2081

शक संवत्.........................1946

मास................................भाद्रपद

पक्ष...................................कृष्ण

तिथी...............................द्वादशी

रात्रि 02.27 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी

रवि............................दक्षिणायन

सूर्योदय.......प्रातः 06.09.00 पर

सूर्यास्त........संध्या 06.45.56पर

सूर्य राशि............................सिंह

चन्द्र राशि.........................मिथुन

गुरु राशि...........................वृषभ

नक्षत्र..............................पुनर्वसु

संध्या 05.55 पर्यंत पश्चात पुष्य

योग............................व्यतिपात

संध्या 05.43 पर्यंत पश्चात वरिघ

करण..............................कौलव

दोप 02.00 पर्यंत पश्चात तैतिल

ऋतु.......................(नभस्य) वर्षा

दिन................................शुक्रवार


 *आंग्ल मतानुसार :-*

30 अगस्त सन 2024 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक.......................7

🔯 शुभ रंग...............आसमानी


👁‍🗨 *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 12.02 से 12.52 बजे तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल (अशुभ) :-*

प्रात: 10.53 से 12.27 तक । 


🚦 *दिशाशूल :-*

पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। 


🌞 *उदय लग्न तालिका -*

*सिंह*

05:13:56 07:25:44

*कन्या*

07:25:44 09:36:24

*तुला*

09:36:24 11:51:02

*वृश्चिक*

11:51:02 14:07:12

*धनु*

14:07:12 16:12:49

*मकर*

16:12:49 17:59:55

*कुम्भ*

17:59:55 19:33:28

*मीन*

19:33:28 21:04:40

*मेष*

21:04:40 22:45:25

*वृषभ*

22:45:25 24:44:04

*मिथुन*

24:44:04 26:57:46

*कर्क*

26:57:46 29:13:56


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 07.45 से 09.18 तक लाभ

प्रात: 09.18 से 10.52 तक अमृत

दोप. 12.26 से 01.59 तक शुभ

सायं 05.07 से 06.40 तक चंचल

रात्रि 09.33 से 11.00 तक लाभ । 


📿 *आज का मंत्रः*

॥ ॐ वृकोदराय नमः॥


📢 *सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (राजविद्याराजगुह्ययोग:) -*

राजविद्या राजगुह्यं पवित्रमिदमुत्तमम् ।

प्रत्यक्षावगमं धर्म्यं सुसुखं कर्तुमव्ययम् ॥९- २॥

अर्थात :

यह विज्ञान सहित ज्ञान सब विद्याओं का राजा, सब गोपनीयों का राजा, अति पवित्र, अति उत्तम, प्रत्यक्ष फलवाला, धर्मयुक्त, साधन करने में बड़ा सुगम और अविनाशी है॥2॥ 


🍃 *आरोग्यं :-*

पेट में कीड़े :-

कुछ सरल उपाय :-----


1. अनार के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें | यह चूर्ण दिन में तीन बार एक -एक चम्मच लें , इससे पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं |


2. टमाटर को काटकर ,उसमें सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करें | इस प्रयोग से पेट के कीड़े मर कर गुदामार्ग से बाहर निकल जाते हैं |


3. लहसुन की चटनी बनाकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सुबह -शाम खाने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं |


⚜ *आज का राशिफल :-* 


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। धनार्जन होगा।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे। दूर से पारिवारिक रिश्ते में दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।


👧 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

आज व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। अचानक अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पारिवारिक विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में हंसी-मजाक के वातावरण से खुशनुमा माहौल बनेगा।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है।


🐟 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।


☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩



You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
🚩🚩    भारत माता की जय    🚩🚩
  🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳



 

आखिर ममता ने मोदी को क्या धमकी दी

आखिर ममता ने क्यों दी देश में आग लगाने की धमकी

बुधवार को ममता बनर्जी की भाषा में एक डरे हुए नेता का प्रतिबिंब नजर आ रहा था. 'मोदी बाबू, आप चाहते हैं कि वह आग बंगाल में फैले, तो फिर आपको ये समझ लेना चाहिए कि अगर आग बंगाल में लगेगी तो असम नहीं बचेगा, बिहार नहीं बचेगा, मणिपुर या ओडिशा में नहीं रुकेगी. यह आग दिल्ली भी पहुंचेगी.'

पश्चिम बंगाल की मुख्मंत्री ममता बनर्जी का नाम देश के तेजतर्रार नेताओं में शुमार होता रहा है. अपनी इसी खूबी के बल पर उन्होंने पश्चिम बंगाल पर करीब 3 दशक से राज कर रहे वाम मोर्चा को नेस्तनाबूद कर दिया. फिलहाल पिछले 13 सालों से बंगाल में बिना किसी सहयोगी दल की मदद लिए अकेले राज कर रही हैं. भारतीय जनता पार्टी के मोदी-शाह युग का मुकाबला करने वाली वो इकलौती नेत्री हैं जो लगातार बीजेपी को विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में मात दे रहीं है.पर अब लगता है कि उनका आत्मविश्वास डोल रहा है. 

कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ जो हुआ वो उनकी सरकार के लिए ताबूत में आखिरी कील बनने वाला है. बुधवार को ममता बनर्जी की भाषा में एक डरे हुए नेता का प्रतिविंब नजर आ रहा था. कोलकाता में टीएमसी के छात्र परिषद (छात्र विंग) के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा, कुछ लोग सोच रहे हैं कि यह बांग्लादेश है. मुझे बांग्लादेश बहुत पसंद है, उनकी संस्कृति और खान-पान हमारे जैसा ही है. लेकिन बांग्लादेश एक अलग देश है और भारत एक अलग देश है. मोदी बाबू, आप चाहते हैं कि वह आग बंगाल में फैले, तो फिर आपको ये समझ लेना चाहिए कि अगर आग बंगाल में लगेगी तो असम नहीं बचेगा,, बिहार नहीं बचेगा, मणिपुर या ओडिशा में नहीं रुकेगी. यह आग दिल्ली भी पहुंचेगी.

ममता बनर्जी का इतना कहना था कि बंगाल के पड़ोसी राज्यों ने अपनी गहरी नाराजगी जतानी शुरू कर दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एम बीरेंद्र सिंह आदि ने ममता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. दरअसल ममता बनर्जी एक संवैधानिक पोस्ट पर हैं , वो एक राज्य की मुख्यमंत्री हैं. पर उन्होंने जो आग लगाऊ बयान दिया वो एक छात्र नेता के स्तर से ऊपर का कतई नहीं माना जा सकता. उनका यह भाषण जाहिर करता है कि सीएम ममता बनर्जी आरजीकर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद किस तरह बैकफुट पर पहुंच गईं हैं. वैसे तो गुस्से में बहुत कुछ बोल जाया करती रही हैं पर इस तरह की अलोकतांत्रिक बात उन्होंने कभी नहीं की थीं. जाहिर है कि सवाल उठेंगे ही कि ममता क्यों बौखला गईं हैं. क्या इसके पीछे ये 4 कारण काम कर रहे हैं?


1- वो दबाव में हैं और घबरा गईं हैं

ममता बनर्जी ने अपने 13 साल के कार्यकाल में इस तरह कभी भी विपक्ष को कभी हॉवी होते हुए नहीं देखा था.पहली बार उन्हें ऐसा लग रहा है कि चीजें उनके नियंत्रण में नहीं हैं. कोलकाता रेप केस को ठीक से हैंडल न कर सकने का मलाल उनमें दिख रहा है. घटना के समय आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष के साथ जिस तरह का ट्रीटमेंट उन्होंने किया वो उन्हें अंदर तक परेशान कर रहा होगा.पश्चिम बंगाल बंगाल पुलिस ने भी उनकी किरकिरी कराई पर वह असहाय बनी रहीं. यहां तक कि भतीजे अभिषेक बनर्जी की सलाह न मानने का मलाल भी उन्हें फ्रस्ट्रेट कर रहा होगा.

अभिषेक बनर्जी संदीप घोष को तुरंत बर्खास्तगी चाहते थे. अभिषेक ने पुलिस पर भी सवाल उठाए पर ममता बनर्जी अपने चापलूसों से इस तरह घिरी हुईं थीं कि उन्हें ऐसा लगता रहा है कि वो डॉक्टर रेप और मर्डर केस को भी उसी तरह समेट लेंगी जैसे संदेशखाली या चुनाव बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले को उन्होंने अपने हिसाब से निपटा दिया था. यही कारण है कि ममता अब बलात्कार के मामलों में मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा से एक कानून लाने की कसम खा रहीं हैं. यही नहीं विरोध कर रहे डॉक्टरों से काम फिर से शुरू करने का आग्रह भी धमकी भरे अंदाज में करती हैं कि एक एफआईआर उनके करियर को बर्बाद कर देगा. इस तरह की बातों से पता चलता है कि ममता बुरी तरह घबराई हुईं हैं. उन्हें जो भी समझ में आ रहा है वह तुरंत करना चाहती हैं और जल्द से जल्द इस मामले को खत्म करना चाहती हैं.

2- राष्ट्रपति शासन लगने का संकेत 

राज्य में विपक्ष लगातार राष्ट्रपति शासन लगाने की वकालत कर रहा है. कांग्रेस से भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है कांग्रेस नेता अधीर रंजन बुरी तरह टीएमसी और ममता बनर्जी के पीछे पड़े हुए हैं. अधीर हर रोज चुभने वाला बयान दे रहे हैं. कोलकाता रेप और बलात्कार मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ऐसा बयान दिया है जिसका संकेत पश्चिम बंगाल सरकार के लिए ठीक नहीं माना जा रहा है. राष्ट्रपति के लिखे एक ऑर्टिकल को केवल एक लाइन में समझा जा सकता है. उन्होंने अपने लेख में लिखा है कि अब बहुत हो गया. वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं. राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘विमेंस सेफ्टी: एनफ इज एनफ’ नाम से एक आर्टिकल लिखा था, जिस पर उन्होंने मंगलवार (27 अगस्त) को PTI के एडिटर्स से चर्चा की.उन्होंने कहा कि कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की इजाजत नहीं दे सकता.जाहिर है कि इस चर्चा की गूंज ममता बनर्जी तक भी पहुंची होगी.  

3- पार्टी पर पकड़ कमजोर हो रही है

कोलकाता रेप और मर्डर केस के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि उनके खास लोगों ने उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत जाग गई है. जिस तरह ममता बनर्जी ने टीएमसी के लोगों की जुबान बंद कराने की कोशिश की है उससे उनके खिलाफ पार्टी में और भी अविश्वास बढ़ा है.टीएमसी के राज्यसभा सदस्य सदस्य सुखेंदु शेखर राय और पूर्व सांसद शांतनु सेन ने अपनी तल्ख टिप्पणियों को ममता ने जिस तरह रोकने की कोशिश की वह लोकतांत्रिक तरीका कतई नहीं हो सकता.सुखेंदु शेखर राय ने इस मुद्दे पर पार्टी लाइन के ख़िलाफ़ जा कर कोलकाता पुलिस और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के कामकाज पर सवाल उठाया तो उन्हें पुलिस मुख्यालय में तलब कर लिया गया. रॉय को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी कि कहीं उनकी गिरफ्तारी न हो जाए. यही हाल पार्टी के प्रवक्ता और शांतनु सेन ने भी इस मामले में बगावती तेवर दिखाए तो फौरन उनसे पार्टी प्रवक्ता पद छीन लिया गया.सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पार्टी मुखपत्र के संपादक और राजनीत दल का रवैया परस्पर विरोधाभासी है.15 अगस्त को मुखपत्र 'जागो बांग्ला' के अंक में जहां महिलाओं की ओर से आधी रात को हुए आंदोलन और प्रदर्शन की निंदा की गई थी वहीं उसके संपादक निजी हैसियत से ख़ुद तीन घंटे तक धरने पर बैठे थे. 

डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक जो ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखते हैं ने जिस तरह कोलकाता रेप केस पर ममता सरकार के खिलाफ बयानबाजी की है, उससे साफ लगता है कि ममता को अपने घर में चुनौती मिल रही है. अभिषेक ने आरजी कर अस्पताल मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में आरोपियों के मुठभेड़ की मांग की थी. यही नहीं इस मामले में ममता के विरोध मार्च में भी उनकी अनुपस्थिति भी लोगों को हैरान कर रही थी. 

4- बीजेपी ने इस बार ममता को बंगाली बनाम बाहरी करने का मौका नहीं दिया

भारतीय जनता पार्टी ने भी कोलकाता रेप हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और ममता सरकार को घेरने की जो रणनीति अपनाई वह पिछले आंदोलनों से सबक ली हुई लगती है. संदेशखाली और विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल हो जाता रहा है. इस बार पूरे परिदृश्य से गृहमंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी गायब हैं. सारा जोर शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार, लॉकेट चटर्जी और राज्यपाल बोस ने संभाली हुई है. भारतीय जनता पार्टी ने यह समझ लिया है कि बंगाली भद्रजन के लिए बंगाली नेतृत्व को.ही आगे रखने की जरूरत है. इसके चलते ममता बनर्जी अब मां-माटी-मानूष की बात कहकर बीजेपी को बाहर के लोगों की पार्टी बताने का मौका भी नहीं मिल रहा है.

       

आज का पंचांग,दिन,गुरुवार,दिनांक 29/08/2024

                 || 🕉️ ||

             🌞सुप्रभातम🌞 

             आज का पञ्चांग

        दिनाँक:- 29/08/2024, गुरुवार 


*एकादशी, कृष्ण पक्ष,*

*भाद्रपद*

(समाप्ति काल)


तिथि-------- एकादशी 25:36:51      तक 

पक्ष------------------------- कृष्ण

नक्षत्र---------- आर्द्रा 16:38:25

योग----------- सिद्वि 18:15:58

करण-------------- बव 13:24:02

करण----------- बालव 25:36:51

वार----------------------- गुरूवार

माह----------------------- भाद्रपद

चन्द्र राशि-----------------    मिथुन

सूर्य राशि-------------------    सिंह

रितु------------------------- शरद

आयन----------------- दक्षिणायण

संवत्सर--------------------- क्रोधी

संवत्सर (उत्तर)------------- कालयुक्त

विक्रम संवत---------------- 2081 

गुजराती संवत-------------- 2080 

शक संवत-------------------1946

कलि संवत----------------- 5125

सूर्योदय--------------- 05:57:57

सूर्यास्त---------------- 18:41:37

दिन काल------------- 12:43:39

रात्री काल------------- 11:16:48

चंद्रास्त---------------- 15:53:12

चंद्रोदय---------------- 26:09:37

लग्न----   सिंह 11°58' , 131°58'

सूर्य नक्षत्र-------------------- मघा

चन्द्र नक्षत्र------------------- आर्द्रा 

नक्षत्र पाया------------------- रजत 


*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*


ङ---- आर्द्रा 10:23:55


छ---- आर्द्रा 16:38:25


के---- पुनर्वसु 22:54:47


को---- पुनर्वसु 29:12:59


*💮🚩💮  ग्रह गोचर  💮🚩💮*


        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

==========================

सूर्य=  सिंह 11°05,         मघा       4       मे 

चन्द्र= मिथुन 14°30 ,        आर्द्रा   3     ड 

बुध =कर्क(व०)27°53'       अश्लेषा  4      डो 

शु क्र= कन्या  05°05,      उ o फाo'   3    पा 

मंगल=मिथुन 01°30 '   मृगाशीर्षा'      3   का 

गुरु=वृषभ  24°30  मृगशिरा  ,         1      वे 

शनि=कुम्भ 22°00 '    पू o भा o  ,1      से  

राहू=(व) मीन 13°55 उo भा o,     4      ञ

केतु= (व)कन्या 13°55        हस्त 2        ष 

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 💮🚩💮*


राहू काल 13:55 - 15:31 अशुभ

यम घंटा 05:58 - 07:33 अशुभ

गुली काल 09:09 - 10: 44अशुभ 

अभिजित 11:54 - 12:45 शुभ

दूर मुहूर्त 10:13 - 11:03 अशुभ

दूर मुहूर्त 15:18 - 16:09 अशुभ

वर्ज्यम 29:13* - 30:54* अशुभ

प्रदोष 18:42 - 20:59        शुभ


💮चोघडिया, दिन

शुभ 05:58 - 07:33 शुभ

रोग 07:33 - 09:09 अशुभ

उद्वेग 09:09 - 10:44 अशुभ

चर 10:44 - 12:20 शुभ

लाभ 12:20 - 13:55 शुभ

अमृत 13:55 - 15:31 शुभ

काल 15:31 - 17:06 अशुभ

शुभ 17:06 - 18:42 शुभ


🚩चोघडिया, रात

अमृत 18:42 - 20:06 शुभ

चर 20:06 - 21:31 शुभ

रोग 21:31 - 22:55 अशुभ

काल 22:55 - 24:20* अशुभ

लाभ 24:20* - 25:45* शुभ

उद्वेग 25:45* - 27:09* अशुभ

शुभ 27:09* - 28:34* शुभ

अमृत 28:34* - 29:58* शुभ


💮होरा, दिन

बृहस्पति 05:58 - 07:02

मंगल 07:02 - 08:05

सूर्य 08:05 - 09:09

शुक्र 09:09 - 10:13

बुध 10:13 - 11:16

चन्द्र 11:16 - 12:20

शनि 12:20 - 13:23

बृहस्पति 13:23 - 14:27

मंगल 14:27 - 15:31

सूर्य 15:31 - 16:34

शुक्र 16:34 - 17:38

बुध 17:38 - 18:42


🚩होरा, रात

चन्द्र 18:42 - 19:38

शनि 19:38 - 20:34

बृहस्पति 20:34 - 21:31

मंगल 21:31 - 22:27

सूर्य 22:27 - 23:24

शुक्र 23:24 - 24:20

बुध 24:20* - 25:16

चन्द्र 25:16* - 26:13

शनि 26:13* - 27:09

बृहस्पति 27:09* - 28:06

मंगल 28:06* - 29:02

सूर्य 29:02* - 29:58


*🚩 उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 

  

सिंह    >  04:06 से  06:28     तक

कन्या  >  06:28  से  08:38    तक

तुला   >  08:38  से  10: 50   तक     

वृश्चिक > 10:50   से  13:12   तक

धनु     >  13:12  से  15:18    तक

मकर   >  15:18   से  18:10   तक

कुम्भ   >  18:10   से  18:38   तक

मीन    >   18:38  से  20:10   तक

मेष     >   20:10   से  21:38   तक

वृषभ   >  21:38   से  23:42  तक

मिथुन  >  13:42   से   01:54  तक

कर्क    >  01:54   से   04:10  तक


*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*


       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट


*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।


*💮दिशा शूल ज्ञान-------------दक्षिण*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो  घी अथवा केशर खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*


*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*

*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*


 15 + 11 + 5 + 1 = 32 ÷ 4 = 0 शेष

 मृत्यु लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l


*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*


सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है


राहु ग्रह मुखहुति


*💮    शिव वास एवं फल -:*


  26 + 26 + 5 = 57 ÷ 7 =  1 शेष


कैलाश वास = शुभ कारक


*🚩भद्रा वास एवं फल -:*


*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *अजा एकादशी व्रत (स्मार्त)*


*सर्वार्थ सिद्धि योग 16:39 से*


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


पक्षिणां काकचाण्डालः पशूनां चैव कुक्कुरः ।

मुनीनां पापी चाण्डालः सर्वचाण्डालनिन्दकः ।।

।। चा o नी o।।


पक्षीयों में कौवा नीच है. पशुओ में कुत्ता नीच है. जो तपस्वी पाप करता है वो घिनौना है. लेकिन जो दूसरो की निंदा करता है वह सबसे बड़ा चांडाल है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:     राजविद्याराज ह्य योग अo-09


तपाम्यहमहं वर्षं निगृह्‌णाम्युत्सृजामि च ।,

अमृतं चैव मृत्युश्च सदसच्चाहमर्जुन ॥,


मैं ही सूर्यरूप से तपता हूँ, वर्षा का आकर्षण करता हूँ और उसे बरसाता हूँ।, हे अर्जुन! मैं ही अमृत और मृत्यु हूँ और सत्‌-असत्‌ भी मैं ही हूँ॥,19॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

🐂वृष

समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।


👫मिथुन

विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।


🦀कर्क

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।


🐅सिंह

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।


🙍‍♀️कन्या

दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।


⚖️तुला

मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।


🦂वृश्चिक

धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।


🏹धनु

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।


🐊मकर

जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।


🍯कुंभ

आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।


🐟मीन

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।


*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*







You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/5YoPweRnUNU

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-


भारत माता की जय


       

आज का पंचांग, दिन बुधवार, दिनांक 28/08/2024

                    ।। 🕉️ ।। 
        🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
   📜««« आज का पंचांग »»»📜
 📜«««दिनाँक:- 28/08/2024»»»📜
📜««««««दिन बुधवार»»»»»»📜

कलियुगाब्द........................5126
विक्रम संवत्.......................2081
शक संवत्..........................1946
रवि.............................दक्षिणायन
मास................................भाद्रपद
पक्ष....................................कृष्ण
तिथी.................................दशमी
रात्रि 01.22 पर्यंत पश्चात एकादशी
सूर्योदय ...प्रातः 06.08.25 पर
सूर्यास्त ...संध्या 06.47.59 पर
सूर्य राशि...............................सिंह
चन्द्र राशि............................मिथुन
गुरु राशि..............................वृषभ
नक्षत्र...............................मृगशीर्ष
दोप 03.54 पर्यंत पश्चात आर्द्रा
योग......................................वज्र
संध्या 07.09 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण.................................वणिज
दोप 03.26 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु..........................(नभस्य) वर्षा
दिन..................................बुधवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
28 अगस्त सन 2024 ईस्वी ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
दोपहर 12.27 से 02.01 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
05:21:49 07:33:37
कन्या
07:33:37 09:44:17
तुला
09:44:17 11:58:55
वृश्चिक
11:58:55 14:15:05
धनु
14:15:05 16:20:42
मकर
16:20:42 18:07:48
कुम्भ
18:07:48 19:41:21
मीन
19:41:21 21:12:33
मेष
21:12:33 22:53:18
वृषभ
22:53:18 24:51:57
मिथुन
24:51:57 27:05:39
कर्क
27:05:39 29:21:49

🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक........................1
🔯 शुभ रंग..........................हरा

💮 चौघडिया :-
प्रात: 07.44 से 09.18 तक अमृत
प्रात: 10.52 से 12.26 तक शुभ
दोप 03.34 से 05.08 तक चंचल
सायं 05.08 से 06.42 तक लाभ
रात्रि 08.08 से 09.34 तक शुभ ।

💮 आज का मंत्र :-
॥ ॐ शूर्पकर्णाय नम: ॥

 संस्कृत सुभाषितानि :-
श्रीमद्भगवतगीता (नवमोऽध्यायः - राजविद्याराजगुह्ययोग:) -
श्रीभगवानुवाच
इदं तु ते गुह्यतमं प्रवक्ष्याम्यनसूयवे ।
ज्ञानं विज्ञानसहितं यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात् ॥९- १॥
अर्थात :
श्री भगवान बोले- तुझ दोषदृष्टिरहित भक्त के लिए इस परम गोपनीय विज्ञान सहित ज्ञान को पुनः भली भाँति कहूँगा, जिसको जानकर तू दुःखरूप संसार से मुक्त हो जाएगा॥1॥ 

🍃 आरोग्यं :-
अनानास के कुछ औषधीय गुण :-

१- अनानास फल के रस में मुलेठी, बहेड़ा और मिश्री मिलाकर सेवन करने से दमे और खाँसी में लाभ होता है|

२- यदि शरीर में खून की कमी हो तो अनानास खाने व रस पीने से बहुत लाभ होता है | इसके सेवन से रक्तवृद्धि होती है और पाचनक्रिया तेज़ होती है |

३- अनानास के पके फल के बारीक टुकड़ों में सेंधानमक और कालीमिर्च मिलाकर खाने से अजीर्ण दूर होता है |

४- अनानास के पत्तों का काढ़ा बनाकर उसमें बहेड़ा और छोटी हरड़ का चूर्ण मिलाकर देने से अतिसार और जलोदर में लाभ होता है |

५- अनानास के पत्तों के रस में थोड़ा शहद मिलाकर रोज़ २ मिली से १० मिली तक सेवन करने से पेट के कीड़े ख़त्म हो जाते हैं |

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। जोखिम न लें।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें। फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी।

🦀राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

🏻 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। धन निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं, पदोन्नति संभव। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।

🐟 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बाहरी यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

.☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

 भारत माता की जय 🚩🚩




You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/5YoPweRnUNU

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.