आज का पंचांग, दिन सोमवार, दिनांक 05/08/2024

      

आज का पंचांग, दिन सोमवार, दिनांक 22/07/2024

              *|| 🕉️ ||*

          *🌞सुप्रभातम🌞* 

           *आज का पंचांग*

*दिनाँक:- 05/08/2024, सोमवार*


.                 ।। *🕉️* ।। 

     🚩 🌞 *सुप्रभातम्* 🌞 🚩

⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️

कलियुगाब्द........................5126

विक्रम संवत्.......................2081

शक संवत्...........................1946

रवि..............................दक्षिणायन

मास...................................श्रावण

पक्ष.....................................शुक्ल

तिथी...............................प्रतिपदा

संध्या 06.06 पर्यंत पश्चात द्वितीया

सूर्योदय.......प्रातः 06.00.00 पर

सूर्यास्त........संध्या 07.05.58 पर

सूर्य राशि..............................कर्क

चन्द्र राशि.............................कर्क

गुरु राशि..............................वृषभ

नक्षत्र................................अश्लेशा

दोप 03.20 पर्यंत पश्चात मघा

योग..............................व्यतिपात

प्रातः 10.33 पर्यंत पश्चात वरिघ

करण.....................................बव

संध्या 06.06 पर्यंत पश्चात बालव

ऋतु............................(नभ:) वर्षा

दिन....................................सोमवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*

05 अगस्त सन 2024 ईस्वी ।


⚜️  *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 12.06 से 12.58 तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल :-*

प्रात: 07.40 से 09.18 तक ।


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*

*कर्क*

04:36:19 06:52:30

*सिंह*

06:52:30 09:04:18

*कन्या*

09:04:18 11:14:58

*तुला*

11:14:58 13:29:36

*वृश्चिक*

13:29:36 15:45:46

*धनु*

15:45:46 17:51:22

*मकर*

17:51:22 19:38:29

*कुम्भ*

19:38:29 21:12:02

*मीन*

21:12:02 22:43:14

*मेष*

22:43:14 24:23:58

*वृषभ*

24:23:58 26:22:37

*मिथुन*

26:22:37 28:36:19


🚦 *दिशाशूल :-*

पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें । 


☸ शुभ अंक....................4

🔯 शुभ रंग..................सफ़ेद


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 06.02 से 07.39 तक अमृत

प्रात: 09.17 से 10.54 तक शुभ

दोप. 02.08 से 03.46 तक चंचल

अप. 03.46 से 05.23 तक लाभ

सायं 05.23 से 07.00 तक अमृत

सायं 07.00 से 08.23 तक चंचल

रात्रि 11.09 से 12.31 तक लाभ |


📿  *आज का मंत्र :-*

॥ ॐ केशवाय नमः ॥


📢 *संस्कृत सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (सप्तमोऽध्यायः -  ज्ञानविज्ञानयोग:) -*

अभ्यासयोगयुक्तेन चेतसा नान्यगामिना ।

परमं पुरुषं दिव्यं याति पार्थानुचिन्तयन् ॥८- ८॥

अर्थात :

हे पार्थ! यह नियम है कि परमेश्वर के ध्यान के अभ्यास रूप योग से युक्त, दूसरी ओर न जाने वाले चित्त से निरंतर चिंतन करता हुआ मनुष्य परम प्रकाश रूप दिव्य पुरुष को अर्थात परमेश्वर को ही प्राप्त होता है॥8॥ 


🍃 *आरोग्यं :-*

*वर्षा ऋतू में त्वचा की देखभाल के घरेलु उपाय :*


*1. अतिरिक्त छिद्र को हटाएं -*

चेहरे पर अक्सर बड़े-बड़े छिद्र या पोर्स हो जाते हैं यानी की रोम छिद्र हो जाते हैं और यह रोम छिद्र चेहरे पर साफ दिखाई देने लगते हैं। जो की दिखने में बड़े भद्दे से लगते हैं। मानसून में अतिरिक्त छिद्र और तेल को हटाने के लिए दिन में कम से कम 3 बार अपनी त्वचा को साफ करें। 


*2. त्वचा को टोन -*

मानसून में त्वचा की देखभाल के लिए आपको अपनी त्वचा को टोन करना चाहिए और ऐसा करने के लिए गैर-मादक विविधता (non-alcoholic variety) का चयन करना चाहिए। ये आपकी त्वचा की पीएच संतुलन को भी मदद करते हैं और आपकी त्वचा पर चमक भी लाते हैं। 


⚜ *आज का राशिफल :-*


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।


💁‍♀️ *राशि फलादेश कन्या :-*

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे।


🐠  *राशि फलादेश मीन :-*

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।


☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।


।। 🐚  *शुभम भवतु* 🐚 ।।

 

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩





You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                      







🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

पंचांग, दिन सोमवार, दिनांक

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.