आज का पंचांग दिन मंगलवार दिनांक 03/09/2024,

        आज का पंचांग,दिनाँक:- 03/09/2024, मंगलवार


                  ।। 🕉️ ।। 

     🚩 🌞 सुप्रभातम् 🌞 🚩

⚜️««« आज का पंचांग »»»⚜️

दिनाँक:- 03/09/2024, मंगलवार 

             

कलियुगाब्द........................5126

विक्रम संवत्.......................2081

शक संवत्...........................1946

रवि.............................दक्षिणायन

मास.................................भाद्रपद

पक्ष....................................कृष्ण

तिथी............................अमावस्या

प्रातः 07.25 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा

सूर्योदय......प्रातः 06.10.01 पर

सूर्यास्त .....संध्या 06.42.59 पर

सूर्य राशि.............................सिंह

चन्द्र राशि............................सिंह

गुरु राशि............................वृषभ

नक्षत्र......................पूर्वाफाल्गुनी

रात्रि 03.06 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग...................................सिद्ध

संध्या 06.58 पर्यंत पश्चात साध्य

करण..................................नाग

प्रातः 07.25 पर्यंत पश्चात किस्तुघं

ऋतु.......................(नभस्य) वर्षा

दिन..............................मंगलवार


 *आंग्ल मतानुसार* :-

03 सितम्बर सन 2024 ईस्वी ।


⚜️ *अभिजीत मुहूर्त* :-

दोप 12.00 से 12.50 तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल* :-

दोप 03.31 से 05.04 तक ।


☸ शुभ अंक....................3

🔯 शुभ रंग....................लाल


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*

*सिंह*

04:58:10 07:09:58

*कन्या*

07:09:58 09:20:38

*तुला*

09:20:38 11:35:16

*वृश्चिक*

11:35:16 13:51:26

*धनु*

13:51:26 15:57:02

*मकर*

15:57:02 17:44:09

*कुम्भ*

17:44:09 19:17:42

*मीन*

19:17:42 20:48:54

*मेष*

20:48:54 22:29:38

*वृषभ*

22:29:38 24:28:18

*मिथुन*

24:28:18 26:42:00

*कर्क*

26:42:00 28:58:10


🚦 *दिशाशूल* :-

उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।


✡ *चौघडिया* :-

प्रात: 09.18 से 10.51 तक चंचल

प्रात: 10.51 से 12.24 तक लाभ

दोप. 12.24 से 01.58 तक अमृत

दोप. 03.31 से 05.04 तक शुभ

रात्रि 08.04 से 09.31 तक लाभ । 


📿 *आज का मंत्र* :-

।। ॐ आंजनेय नमः ।।


📢 *संस्कृत सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (नवमोऽध्यायः -  राजविद्याराजगुह्ययोग:) -*

यथाकाशस्थितो नित्यं वायुः सर्वत्रगो महान् ।

तथा सर्वाणि भूतानि मत्स्थानीत्युपधारय ॥९- ६॥

अर्थात :

जैसे आकाश से उत्पन्न सर्वत्र विचरने वाला महान्‌ वायु सदा आकाश में ही स्थित है, वैसे ही मेरे संकल्प द्वारा उत्पन्न होने से संपूर्ण भूत मुझमें स्थित हैं, ऐसा जान॥6॥ 


🍃 *आरोग्यं :*-

*गुर्दे की पथरी के घरेलू उपचार :-*


  १.  तुलसी के पत्तों का रस एक चम्मच एक चम्मच  शहद में मिलाकर जल्दी सबेरे लें। ऐसा ५-६ माह तक करने से छोटी पथरी निकल  जाती है।


२) मूली के पत्तों का रस २०० एम एल दिन  में २ बार लेने से पथरी रोग नष्ट  होता है।


३)  दो अन्जीर एक गिलास पानी मे उबालकर सुबह के वक्त पीयें। एक माह तक लेना जरूरी है।


४)  नींबू के रस में स्टोन  को  घोलने की शक्ति होती है। एक नींबू का रस  दिन  में १-२ बार मामूली गरम जल में लेना चाहिये।


५) पानी में शरीर के विजातीय पदार्थों को बाहर निकालने की अद्भुत शक्ति  होती है। गरमी में ४-५ लिटर और  सर्द  मौसम में ३-४ लिटर जल पीने की आदत बनावें। 


⚜ *आज का राशिफल :-*


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

व्यवसाय ठीक चलेगा। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा। भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।


💁‍♀️  *राशि फलादेश कन्या :-*

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।


🏹 *राशि फलादेश मकर :-*

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें। किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।


*राशि फलादेश कुंभ :-*

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा।


🐠  *राशि फलादेश मीन :-*

परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।


☯ *आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |*


।। 🐚  *शुभम भवतु* 🐚 ।।

 

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩


You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/-0R0BeRlP34

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-


🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩
  🚩🚩भारत माता की जय  🚩🚩


पंचांग,दिन,मंगलवार,दिनांक

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.