आज का पंचांग दिन शुक्रवार दिनांक 06/09/2024

         

आज का पंचांग दिन शुक्रवार,दिनांक:- 06/09/2024,

                      || 🕉️ ||

                 🌞सुप्रभातम🌞 

       📜«««आज का पञ्चांग»»»📜

          दिनांक:- 06/09/2024,  शुक्रवार*

        

कलियुगाब्द.......................5126

विक्रम संवत्......................2081

शक संवत्.........................1946

मास..............................भाद्रपद

पक्ष..................................शुक्ल

तिथी...............................तृतीया

दोप 03.01 पर्यंत पश्चात चतुर्थी

रवि............................दक्षिणायन

सूर्योदय............प्रातः 06.11.14 पर

सूर्यास्त..........संध्या 06.39.53पर

सूर्य राशि............................सिंह

चन्द्र राशि..........................कन्या

गुरु राशि............................वृषभ

नक्षत्र.................................हस्त

प्रातः 09.19 पर्यंत पश्चात चित्रा

योग.................................शुक्ल

रात्रि 10.04 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा

करण................................गरज

दोप 03.01 पर्यंत पश्चात वणिज

ऋतु.......................(नभस्य) वर्षा

दिन..............................शुक्रवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*

06 सितम्बर सन 2024 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक.......................6

🔯 शुभ रंग...............आसमानी


⚜️ *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 12.00 से 12.49 बजे तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल (अशुभ) :-*

प्रात: 10.52 से 12.24 तक । 


🚦 *दिशाशूल :-*

पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। 


🌞 *उदय लग्न तालिका -*

*सिंह*

04:46:20 06:58:11

*कन्या*

06:58:11 09:08:48

*तुला*

09:08:48 11:23:26

*वृश्चिक*

11:23:26 13:39:36

*धनु*

13:39:36 15:45:13

*मकर*

15:45:13 17:32:19

*कुम्भ*

17:32:19 19:05:52

*मीन*

19:05:52 20:37:04

*मेष*

20:37:04 22:17:49

*वृषभ*

22:17:49 24:16:28

*मिथुन*

24:16:28 26:30:10

*कर्क*

26:30:10 28:46:20


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 07.46 से 09.18 तक लाभ

प्रात: 09.18 से 10.51 तक अमृत

दोप. 12.23 से 01.56 तक शुभ

सायं 05.01 से 06.34 तक चंचल

रात्रि 09.29 से 10.56 तक लाभ । 


📿 *आज का मंत्रः*

॥ ॐ वामनाय नमः॥


📢 *सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (नवमोऽध्यायः - राजविद्याराजगुह्ययोग:) -*

मयाध्यक्षेण प्रकृतिः सूयते सचराचरम् ।

हेतुनानेन कौन्तेय जगद्विपरिवर्तते ॥९- १०॥

अर्थात :

हे अर्जुन! मुझ अधिष्ठाता के सकाश से प्रकृति चराचर सहित सर्वजगत को रचती है और इस हेतु से ही यह संसारचक्र घूम रहा है॥10॥ 


🍃 *आरोग्यं :-*

1. खराश या सूखी खाँसी के लिये अदरक और गुड़ -

गले में खराश या सूखी खाँसी होने पर पिसी हुई अदरक में गुड़ और घी मिलाकर खाएँ। गुड़ और घी के स्थान पर शहद का प्रयोग भी किया जा सकता है। आराम मिलेगा।


2. दमे के लिये तुलसी और वासा -

दमे के रोगियों को तुलसी की १० पत्तियों के साथ वासा (अडूसा या वासक) का २५० मिलीलीटर पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर दें। लगभग २१ दिनों तक सुबह यह काढ़ा पीने से आराम आ जाता है। 


3. अरुचि के लिये मुनक्का हरड़ और चीनी -

भूख न लगती हो तो बराबर मात्रा में मुनक्का (बीज निकाल दें), हरड़ और चीनी को पीसकर चटनी बना लें। इसे पाँच छह ग्राम की मात्रा में (एक छोटा चम्मच), थोड़ा शहद मिला कर खाने से पहले दिन में दो बार चाटें।


⚜ *आज का राशिफल :-* 


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। लापरवाही से काम न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

आज अध्यात्म में रुचि बनी रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।


👧 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।


🐟 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा।


☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩




You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
🚩🚩    भारत माता की जय    🚩🚩
  🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳



पंचांग,दिन,शुक्रवार,दिनांक

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.