आज का पंचांग दिन मंगलवार दिनांक 17/09/2024,

          

         आज का पंचांग,दिनाँक:- 17/09/2024, मंगलवार


                  ।। 🕉️ ।। 

     🚩 🌞 सुप्रभातम् 🌞 🚩

⚜️««« आज का पंचांग »»»⚜️

दिनाँक:- 17/09/2024, मंगलवार 

             

*.                  ।। *🕉️* ।। 

     🚩 🌞 *सुप्रभातम्* 🌞 🚩

⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️

कलियुगाब्द........................5126

विक्रम संवत्.......................2081

शक संवत्...........................1946

रवि.............................दक्षिणायन

मास.................................भाद्रपद

पक्ष....................................शुक्ल

तिथी...............................चतुर्दशी

प्रातः 11.43 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा

सूर्योदय......प्रातः 06.14.08 पर

सूर्यास्त .....संध्या 06.28.55 पर

सूर्य राशि...........................कन्या

चन्द्र राशि...........................कुम्भ

गुरु राशि............................वृषभ

नक्षत्र............................शतभिषा

दोप 01.43 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपद

योग....................................धृति

प्रातः 07.45 पर्यंत पश्चात गंड

करण...............................वणिज

प्रातः 11.43 पर्यंत पश्चात विष्टि

ऋतु.......................(नभस्य) वर्षा

दिन..............................मंगलवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-

17 सितम्बर सन 2024 ईस्वी ।


⚜️ *अभिजीत मुहूर्त* :-

दोप 11.56 से 12.44 तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल* :-

दोप 03.22 से 04.53 तक ।


☸ शुभ अंक....................8

🔯 शुभ रंग....................लाल


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*

*सिंह*

04:02:58 06:14:47

*कन्या*

06:14:47 08:25:26

*तुला*

08:25:26 10:40:04

*वृश्चिक*

10:40:04 12:56:14

*धनु*

12:56:14 15:01:51

*मकर*

15:01:51 16:48:57

*कुम्भ*

16:48:57 18:22:30

*मीन*

18:22:30 19:53:42

*मेष*

19:53:42 21:34:27

*वृषभ*

21:34:27 23:33:06

*मिथुन*

23:33:06 25:46:48

*कर्क*

25:46:48 28:02:58


🚦 *दिशाशूल* :-

उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।


✡ *चौघडिया* :-

प्रात: 09.18 से 10.49 तक चंचल

प्रात: 10.49 से 12.20 तक लाभ

दोप. 12.20 से 01.50 तक अमृत

दोप. 03.21 से 04.52 तक शुभ

रात्रि 07.52 से 09.21 तक लाभ । 


📿 *आज का मंत्र* :-

।। ॐ आंजनेय नमः ।।


📢 *संस्कृत सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (नवमोऽध्यायः -  राजविद्याराजगुह्ययोग:) -*

गतिर्भर्ता प्रभुः साक्षी निवासः शरणं सुहृत् ।

प्रभवः प्रलयः स्थानं निधानं बीजमव्ययम् ॥९- १८॥

अर्थात :

प्राप्त होने योग्य परम धाम, भरण-पोषण करने वाला, सबका स्वामी, शुभाशुभ का देखने वाला, सबका वासस्थान, शरण लेने योग्य, प्रत्युपकार न चाहकर हित करने वाला, सबकी उत्पत्ति-प्रलय का हेतु, स्थिति का आधार, निधान (प्रलयकाल में संपूर्ण भूत सूक्ष्म रूप से जिसमें लय होते हैं उसका नाम 'निधान' है) और अविनाशी कारण भी मैं ही हूँ॥18॥ 


🍃 *आरोग्यं :*-

*हींग के फायदे :-*

1. पेट की परेशानियाँ दूर करे -

 - चुटकी भर हींग को अपने खाने में दाल व सब्जी के साथ जरुर लें.

 - इसके अलावा चुटकी भर हींग को आधा कप पानी में घोल रोज खाने के बाद पियें.


2. सर्दी खांसी मिटाए -

 - कफ होने पर हींग को पानी में घोल पेस्ट बनायें, अब इसे चेस्ट पर लगायें.

 - इसके अलावा आप चुटकी भर हींग को आधी चम्मच अदरक पाउडर व आधी चम्मच शहद के साथ मिलाएं, इस मिक्सचर को दिन में 3 बार लें, कफ से जुडी सारी परेशानियाँ दूर हो जाएँगी.


3. सर दर्द मिटाए -

 - चुटकी भर हींग को 1 गिलास पानी में डाल कर गर्म करें, इसे 15 मिनट तक उबलने दें, अब थोड़ा ठंडा कर दिन में कई बार इसे पिएँ.

 - इसके अलावा 1 tsp हींग को कपूर, सूखा अदरक व पीसी काली मिर्च की बराबर मात्रा लेकर मिलाएं. इसमें दूध मिलाकर एक पेस्ट बना लें, अब इस मिक्सचर को सर पर लगायें. इससे टेंशन भी कम होती है व सर दर्द भी चला जाता है.


⚜ *आज का राशिफल :-*


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मित्र व संबंधियों से मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

मित्र से मुलाकात का लाभ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


💁‍♀️  *राशि फलादेश कन्या :-*

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।


🏹 *राशि फलादेश मकर :-*

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।


*राशि फलादेश कुंभ :-*

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। परिवारजनों से मिलाप होगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी।


🐠  *राशि फलादेश मीन :-*

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी।


☯ *आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |*


।। 🐚  *शुभम भवतु* 🐚 ।।

 

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩


You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/-0R0BeRlP34

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-


🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩
  🚩🚩भारत माता की जय  🚩🚩



You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/-0R0BeRlP34

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-


🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩
  🚩🚩भारत माता की जय  🚩🚩


पंचांग,दिन,मंगलवार,दिनांक

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.