आज का पांचांग ,दिन,शनिवार,दिनांक 21/09/2024

             

आज का पंचांग,दिन,शनिवार,दिनांक  21/09/2024

               *|| 🕉️ ||*

          *🌞सुप्रभातम🌞

           * आज का पंचांग*

दिन-शनिवार, दिनांक  21/09/2024


कलियुगाब्द.........................5126

विक्रम संवत्........................2081

शक संवत्...........................1946

मास..................................अश्विन

पक्ष.....................................कृष्ण

तिथी..................................चतुर्थी

संध्या 06.18 पर्यंत पश्चात पंचमी

रवि..............................दक्षिणायन

सूर्योदय ...........प्रातः 06.15.00 पर

सूर्यास्त...........संध्या 06.24.44 पर

सूर्य राशि..............................कन्या

चन्द्र राशि...............................मेष

गुरु राशी..............................वृषभ

नक्षत्र..................................भरणी

रात्रि 12.38 पर्यंत पश्चात कृत्तिका

योग.................................व्याघात

प्रातः 11.34 पर्यंत पश्चात हर्षण

करण.....................................बव

प्रातः 07.42 पर्यंत पश्चात बालव

ऋतु.............................(इष) शरद

दिन................................शनिवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*

21 सितम्बर सन 2024 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक..........................3

🔯 शुभ रंग.........................नीला


⚜️  *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 11.55 से 12.43 तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल :-*

प्रात: 09.19 से 10.49 तक ।


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त -*

*कन्या*

05:59:01 08:09:40

*तुला*

08:09:40 10:24:18

*वृश्चिक*

10:24:18 12:40:28

*धनु*

12:40:28 14:46:05

*मकर*

14:46:05 16:33:11

*कुम्भ*

16:33:11 18:06:44

*मीन*

18:06:44 19:37:56

*मेष*

19:37:56 21:18:41

*वृषभ*

21:18:41 23:17:20

*मिथुन*

23:17:20 25:31:02

*कर्क*

25:31:02 27:47:12

*सिंह*

27:47:12 29:59:01


🚦 *दिशाशूल :-*

पूर्व दिशा - यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें । 


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 07.48 से 09.18 तक शुभ

दोप. 12.18 से 01.48 तक चर

दोप. 01.48 से 03.18 तक लाभ

दोप. 03.18 से 04.49 तक अमृत

संध्या 06.19 से 07.49 तक लाभ

रात्रि 09.19 से 10.48 तक शुभ ।


📿 *आज का मंत्र :-*

।। ॐ आंजनेय नम: ।।


📢 *संस्कृत सुभाषितानि -*

*श्रीमद्भगवतगीता (राजविद्याराजगुह्ययोग:) -*

तपाम्यहमहं वर्षं निगृह्णाम्युत्सृजामि च ।

अमृतं चैव मृत्युश्च सदसच्चाहमर्जुन ॥९- १९॥

अर्थात :

मैं ही सूर्यरूप से तपता हूँ, वर्षा का आकर्षण करता हूँ और उसे बरसाता हूँ। हे अर्जुन! मैं ही अमृत और मृत्यु हूँ और सत्‌-असत्‌ भी मैं ही हूँ॥19॥ 


🍃 *आरोग्यं सलाह :-*

घरेलू चीज़ों से हटाइये चेहरे के बाल :-


1. बेसन को हल्दी के साथ मिलाइए , उसमें सरसों का तेल डाल कर गाढा पेस्ट बनाइए। इसे चेहरे पर लगा कर रगडिये और इसे हफ्ते में दो बार लगाइये। ऐसा करने से चेहरा चमचमाने लगेगा।


2. हल्दी पाउडर को नमक के साथ मिलाइए। इसमें कुछ बूंदे नींबू और दूध की मिला सकती हैं। 5 मिनट के लिए मसाज कीजिए। इससे आपके चेहरे के बाल गायब होंगे और चेहरा सफेद भी होगा।


3. नींबू और शहद के पेस्ट को मिला कर अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दीजिए। इसके बाद इसे रगड कर छुडाइए और ठंडे पानी से धो लीजिए।


⚜ *आज का राशिफल :-* 


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

आज आपके बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। आज शिवजी की कृपा प्राप्त होगी। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है। शिव की कृपा से कार्य सफल होंगे।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।


👩‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

आज देव दर्शन प्राप्त हो सकते है। धार्मिक सत्संग का लाभ मिलेगा। कारोबार में बाहरी सहायता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा। कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएंगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।


🐟 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

आज भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।


☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩


🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
भारत माता की जय


पांचांग,दिन,शनिवार,दिनांक

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.