*|| 🕉️ ||*
*🌞सुप्रभातम🌞*
*आज का पञ्चांग*
*दिनांक:- 09/02/2025, रविवार*
. ।। 🕉 ।।
🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩
🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩
📜««« *आज का पञ्चांग* »»»📜
कलियुगाब्द.........................5126
विक्रम संवत्........................2081
शक संवत्...........................1946
मास......................................माघ
पक्ष....................................शुक्ल
तिथी.................................द्वादशी
संध्या 07.28 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
रवि................................उत्तरायण
सूर्योदय ..................प्रातः 07.02.45 पर
सूर्यास्त................संध्या 06.20.08 पर
सूर्य राशि............................मकर
चन्द्र राशि..........................मिथुन
गुरु राशि.............................वृषभ
नक्षत्र..................................आर्द्रा
संध्या 05.53 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
योग...............................विष्कुम्भ
दोप 12.08 पर्यंत पश्चात प्रीती
करण....................................बव
प्रातः 07.48 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु......................(सहस्य) हेमंत
दिन.................................रविवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
09 फरवरी सन 2025 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक.........................4
🔯 शुभ रंग.........................नीला
👁🗨 *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 11.58 से 12.42 तक ।
👁🗨*राहुकाल :-*
संध्या 04.27 से 05.50 तक ।
🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*मकर*
05:40:08 06:38:02
*कुम्भ*
06:38:02 08:50:48
*मीन*
08:50:48 10:15:35
*मेष*
10:15:35 11:51:05
*वृषभ*
11:51:05 13:46:58
*मिथुन*
13:46:58 16:01:58
*कर्क*
16:01:58 18:22:40
*सिंह*
18:22:40 20:40:20
*कन्या*
20:40:20 22:57:00
*तुला*
22:57:00 25:16:53
*वृश्चिक*
25:16:53 27:35:49
*धनु*
27:35:49 29:40:08
🚦 *दिशाशूल :-*
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 08.12 से 09.34 तक चंचल
प्रात: 09.34 से 10.57 तक लाभ
प्रात: 10.57 से 12.19 तक अमृत
दोप. 01.42 से 03.04 तक शुभ
सायं 05.49 से 07.27 तक शुभ
संध्या 07.27 से 09.04 तक अमृत
रात्रि 09.04 से 10.41 तक चंचल ।
💮 *आज का मंत्रः*
॥ ॐ हिरण्यगर्भाय नम: ॥
*संस्कृत सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (एकादशोऽध्यायः - विश्वरूपदर्शनयोग:) -*
अमी च त्वां धृतराष्ट्रस्य पुत्राः सर्वे सहैवावनिपालसंघैः ।
भीष्मो द्रोणः सूतपुत्रस्तथासौ सहास्मदीयैरपि योधमुख्यैः ॥११- २६॥
वक्त्राणि ते त्वरमाणा विशन्ति दंष्ट्राकरालानि भयानकानि ।
केचिद्विलग्ना दशनान्तरेषु संदृश्यन्ते चूर्णितैरुत्तमाङ्गैः ॥११- २७॥
अर्थात :
वे सभी धृतराष्ट्र के पुत्र राजाओं के समुदाय सहित आप में प्रवेश कर रहे हैं और भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य तथा वह कर्ण और हमारे पक्ष के भी प्रधान योद्धाओं के सहित सबके सब आपके दाढ़ों के कारण विकराल भयानक मुखों में बड़े वेग से दौड़ते हुए प्रवेश कर रहे हैं और कई एक चूर्ण हुए सिरों सहित आपके दाँतों के बीच में लगे हुए दिख रहे हैं॥26-27॥
🍃 *आरोग्यं सलाह :-*
*दांतों से कैविटी कैसे हटाये :-*
*2. दांतों से कैविटी को दूर करे नमक -*
एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण नमक का उपयोग कैविटी का इलाज करने के लिए किया जा सकता है। यह सूजन और दर्द को कम कर सकता है। इसके अलावा नमक किसी भी संक्रमण को बाहर निकाल सकता है और मुंह में बैक्टीरिया की वृद्धि को रोक सकता है।
इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच (टी स्पून) नमक मिलाएं। फिर एक मिनट के लिए मुंह में डालकर इसे हिलाइए और ध्यान केंद्रित करें और फिर पानी फेक दीजिए। इस उपचार को दिन में तीन बार पालन करें, जब तक कि आपके लक्षण कम नहीं हो जाते।
⚜ *आज का राशिफल :-*
🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं।
🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है।
👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं। विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।
🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
विद्यार्थी सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
👩🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है।
⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी।
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा।
🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। व्यस्तता रहेगी। कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं।
🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
मित्रों से मदद मिलेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें।
🐟 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*
।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।
Post a Comment