आज का पञ्चांग, दिन रविवार दिनांक 09/03/2025

                     आज का पञ्चांग,दिन,रविवार,दिनांक 09/03/2025,




               *|| 🕉️ ||*
         *🌞सुप्रभातम🌞*
         *आज का पञ्चांग*

*दिनांक:- 09/03/2025, रविवार*

कलियुगाब्द.........................5126
विक्रम संवत्........................2081
शक संवत्...........................1946
मास.................................फाल्गुन
पक्ष....................................शुक्ल
तिथी.................................दशमी
प्रातः 07.46 पर्यंत पश्चात एकादशी
रवि................................उत्तरायण
सूर्योदय ..................प्रातः 06.41.35 पर
सूर्यास्त................संध्या 06.33.01 पर
सूर्य राशि.............................कुम्भ
चन्द्र राशि...........................मिथुन
गुरु राशि.............................वृषभ
नक्षत्र................................पुनर्वसु
रात्रि 11.56 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग................................सौभाग्य
दोप 03.00 पर्यंत पश्चात शोभन
करण..................................गरज
प्रातः 07.46 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु.....................(तपस्य) शिशिर
दिन.................................रविवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
09 मार्च सन 2025 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक.........................9
🔯 शुभ रंग.........................नीला

👁‍🗨 *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.13 से 01.00 तक ।

👁‍🗨*राहुकाल :-*
संध्या 05.01 से 06.29 तक ।

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*कुम्भ*
05:26:54 07:05:41
*मीन*
07:05:41 08:31:38
*मेष*
08:31:38 10:12:24
*वृषभ*
10:12:24 12:11:04
*मिथुन*
12:11:04 14:24:46
*कर्क*
14:24:46 16:40:56
*सिंह*
16:40:56 18:52:45
*कन्या*
18:52:45 21:03:24
*तुला*
21:03:24 23:18:02
*वृश्चिक*
23:18:02 25:34:12
*धनु*
25:34:12 27:39:48
*मकर*
27:39:48 29:26:54

🚦 *दिशाशूल :-*
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें । 

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 08.12 से 09.40 तक चंचल
प्रात: 09.40 से 11.08 तक लाभ
प्रात: 11.08 से 12.36 तक अमृत
दोप. 02.04 से 03.32 तक शुभ
सायं 06.29 से 08.00 तक शुभ
संध्या 08.00 से 09.32 तक अमृत
रात्रि 09.32 से 11.04 तक चंचल । 

💮 *आज का मंत्रः*
॥ ॐ अर्काय नम: ॥

 *संस्कृत सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (एकादशोऽध्यायः - विश्वरूपदर्शनयोग:) -*
तस्मात्त्वमुत्तिष्ठ यशो लभस्व जित्वा शत्रून् भुङ्क्ष्व राज्यं समृद्धम् ।
मयैवैते निहताः पूर्वमेव निमित्तमात्रं भव सव्यसाचिन् ॥११- ३३॥
अर्थात : 
अतएव तू उठ! यश प्राप्त कर और शत्रुओं को जीतकर धन-धान्य से सम्पन्न राज्य को भोग। ये सब शूरवीर पहले ही से मेरे ही द्वारा मारे हुए हैं। हे सव्यसाचिन! (बाएँ हाथ से भी बाण चलाने का अभ्यास होने से अर्जुन का नाम 'सव्यसाची' हुआ था) तू तो केवल निमित्तमात्र बन जा॥33॥ 

🍃 *आरोग्यं सलाह :-*
*जैतून की पत्तियां के औषधीय अनुप्रयोग :-*

*5. ऑस्टि‍योपोरासिस -*
जैतून की पत्तियां ऑस्टियोपोरोसिस में भी बहुत ही लाभदायक है। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसा रोग है जिससे हड्डियां प्रभावित होती हैं। इसमें हड्डियां आसानी से टूट जाती हैं। यह मुख्य रूप से नितंब, कलाई और रीढ़ की हड्डियां प्रभावित होती हैं। यह पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को ज्यादा होती है। एक स्पेनिश रिसर्च के अनुसार जैतून की पत्तियां हड्डि‍यों को रि‍-जनरेट कर जोड़ों और हड्डी संबंधी समस्या में फायदेमंद है। खास तौर से ऑस्टियोपोरोसिस में यह गुणकारी है।

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।

👩‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।

🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
पिता को पुराना रोग उभर सकता है। कारोबार में प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।

🐟 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।

☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩


You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
भारत माता की जय


आज,पांचांग,दिन,दिनांक

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.