डा.समरदीप पांडेय ने कानपुर के पिपौरी गांव में निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर लगाया

                                                
डा.समरदीप पांडेय ने कानपुर के पिपौरी गांव में निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर लगाया।  

गांव के प्रधान रामदास दिवाकर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।* आज कानपुर के पिपौरी गांव में डॉक्टर समरदीप पांडेय ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। जिसके आयोजक राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल माथुर (प्रतिनिधि सुरेंद्र चौधरी एमएलसी) एवं महामंत्री ठाकुर सरवन सिंह रहे कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया।
जिसमें डॉक्टर समरदीप पांडेय ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अस्थमा, वायरल फीवर, आज बीमारी से ग्रसित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एवं निशुल्क दवाइयां वितरण की। शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में पिपौरी गांव के प्रधान रामदास दिवाकर ने इस सराहनीय कार्य के लिए डॉक्टर समरदीप पांडेय एवं डॉक्टरों की टीम को माल्यार्पण कर स्वागत किया। एवं कार्यक्रम आयोजक मानवाधिकार राष्ट्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल माथुर  महामंत्री  सरवन सिंह को‌ माल्यार्पण कर स्वागत किया। और ग्राम प्रधान रामदास दिवाकर ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया 

शिविर में उपस्थित लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया आयोजन में मुख्य रूप से डॉक्टर समरदीप पांडेय का सहयोग कुलवंती हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने किया। स्वास्थ्य परीक्षण में  280 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें मुख्य रूप से सहयोग नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वीना सचान ने किया डाक्टर समरदीप पांडेय वह उनके सहयोगी टीम समय-समय पर इसी तरीके से निशुल्क चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर आयोजित ‌कर गरीब निर्धन अशिक्षित मजबूर असहाय लोगों की सेवा करते रहते हैं जिसमें उपस्थित रहेराष्ट्रीय  मानवाधिकार के जिला अध्यक्ष कालका प्रसाद भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अवध बिहारी अवस्थी, वार्ड अध्यक्ष वीनय मालवीय, धर्मेंद्र ठाकुर, रामू दीक्षित अशोक गोलू गुप्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।




डा,समरदीप,पाण्डेय

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.