डॉ.समरदीप पांडेय ने भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में अपने सक्रिय सदस्य कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में भाग लिया।
आज भारतीय जनता पार्टी किदवई नगर विधानसभा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा जूही मंडल महामंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय ने अपने मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय सदस्य सम्मेलन में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक महेश त्रिवेदी सांसद रमेश अवस्थी विधायक एमएलसी अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, ने दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रगान का गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि भाजपा में बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। गर्मी में जहां अन्य दल के लोग ऐसी में सोते हैं । वहां भाजपा कार्यकर्ता गांव और बूथो पर घर-घर संपर्क कर मोदी और योगी की उपलब्धियां बता रहे हैं। मोदी योगी के नेतृत्व भाजपा लगातार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में सक्रिय सदस्योंको पार्टी की पंच निष्ठाओं के बारे में बताया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें उपस्थित रहे। भाजपा के हजारों की संख्या में सक्रिय सदस्य एवं भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी ने बढ़-चढ़के हिस्सा लिया
Post a Comment