Latest Post

मायावती के तीखे तेवर, अपने भतीजे आकाश को पॉच महीने में ही हटाया


मायावती के तीखे तेवर, अपने भतीजे आकाश को पॉच महीने में ही हटाया

आकाश आनंद के आक्रामक तेवर या फिर खुद की विरासत बचाने की कवायद?

कयासों का बाज़ार गर्म

जब हटाना ही था, तो बुलाया ही क्यों -ऐसा ही कुछ सोंच रहे होंगे आकाश

वाकया छह साल पहले का है सामने लाईं,जो जिम्मेदारी मात्र पॉच महीने पहले ही दी उसे छीना क्यों 

 मायावती ने पांच महीने पहले दी जिम्मेदारी और अब लिया एक्शन... आखिर मायावती ने भतीजे आकाश को क्यों हटाया? 

 

क्या हुआ तब जब दो लड़कियॉ रहना चाहें साथ-बिजनौर UP

क्या हुआ तब जब दो लड़कियॉ रहना चाहें साथ-बिजनौर UP

ब्यूटी पार्लर से शुरु हुयी कहानी न्यायालय की दहलीज़ पर हुई समाप्त

हुआ यूं कि ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दो लड़कियों को हुआ प्यार, साथ रहने की जिद में घर से भागी, अब कोर्ट ने दी इजाजत 

बिजनौर में दो लड़कियां साथ रहने की जिद पर अड़ गईं. परिजनों के लाख समझाने पर भी नहीं मानी. विरोध बढ़ा तो उन्होंने कोर्ट का रुख किया. सुनवाई के बाद अब कोर्..

यूपी बिजनौर में दो लड़कियां साथ रहने की जिद पर आ गई परिजनों के लाभ समझाने पर भी नहीं मानी विरोध बाद तो घर से भाग कर न्यायालय का रुख किया सनी की बात अपने न्यायालय में दोनों लड़कियों को समलैंगिक कानून के आधार पर अपने मनमर्जी से रहने की स्वतंत्रता प्रदान करवाती है कोर्ट के आदेश के बाद लड़कियां आपस में पति-पत्नी के रूप में साथ रहेंगे बता दें कि कोर्ट का आदेश होने के बाद दोनों लड़कियां एक साथ रहने के लिए निकल गए पर उन्होंने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह एक न मानी दोनों एक साथ रहने के लिए किसी की भी नहीं चली दरअसल पूरा मामला बिजनौर के शिवहर इलाके का है जहां दो लड़कियां ब्यूटी पार्लर चलाने का कार्य करती है लेकिन नीचे 24 अप्रैल को दोनों घर से बिना बताए जो की जांच पड़ताल के बाद झूठा निकला कहानी कुछ और ही निकली



 .            

आज का पंचांग,दिनांक 08/05/2024 दिन बुधवार

।। 🕉️ ।। 

     🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩

📜««« आज का पंचांग »»»📜

कलियुगाब्द.......................5126

विक्रम संवत्......................2081

शक संवत्.........................1946

रवि..............................उत्तरायण

मास................................बैशाख

पक्ष...................................कृष्ण

तिथी...........................अमावस्या

प्रातः 08.53 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा

सूर्योदय .....प्रातः 05.49.55 पर

सूर्यास्त .....संध्या 06.57.00 पर

सूर्य राशि...............................मेष

चन्द्र राशि..............................मेष

गुरु राशि...............................मेष

नक्षत्र.................................भरणी

दोप 01.35 पर्यंत पश्चात कृत्तिका

योग................................सौभाग्य

संध्या 05.42 पर्यंत पश्चात शोभन

करण...................................नाग

प्रातः 08.53 पर्यंत पश्चात किस्तुघन

ऋतु........................(माधव) वसंत

दिन.................................बुधवार


🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-

08 मई सन 2024 ईस्वी ।


👁‍🗨 राहुकाल :-

दोपहर 12.23 से 02.00 तक ।


🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-

मेष

04:33:56    06:15:21

वृषभ

06:15:21.      08:13:30

मिथुन

08:13:30.      10:27:12

कर्क

10:27:12        12:43:22

सिंह

12:43:22       14:55:11

कन्या

14:55:11         17:05:50

तुला

17:05:50        19:20:28

वृश्चिक

19:20:28        21:36:38

धनु

21:36:38        23:42:15

मकर

23:42:15        25:29:22

कुम्भ

25:29:22        27:02:55

मीन

27:02:55        28:33:56


🚦 दिशाशूल :-

उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।


☸ शुभ अंक........................8

🔯 शुभ रंग........................हरा


💮 चौघडिया :-

प्रात: 07.30 से 09.07 तक अमृत

प्रात: 10.44 से 12.22 तक शुभ

दोप 03.37 से 05.14 तक चंचल

सायं 05.14 से 06.52 तक लाभ

रात्रि 08.14 से 09.37 तक शुभ ।


📿 आज का मंत्र :-

॥ ॐ गजेशाय नम: ॥


📯 संस्कृत सुभाषितानि :-

श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -

तत्रैकाग्रं मनः कृत्वा यतचित्तेन्द्रियक्रियः।

उपविश्यासने युञ्ज्या- द्योगमात्मविशुद्धये॥६-१२॥

अर्थात :

वहाँ मन को एकाग्र करके, चित्त और इन्द्रियों की क्रियाओं को वश में रखते हुए आसन पर बैठे और अन्तःकरण की शुद्धि के लिए योग का अभ्यास करे॥12॥ 


🍃 आरोग्यं :-

शरीर व सांस की दुर्गध कैसे रोकें :-

1. गाजर का जूस रोज पिएं। तन की दुर्गध दूर भगाने में यह कारगर है।

2. पान के पत्ते और आंवला को बराबर मात्रा में पीसे। नहाने के पहले इसका पेस्ट लगाएं। फायदा होगा।

3. सांस की बदबू दूर करने के लिए रोज तुलसी के पत्ते चबाएं।

4. इलाइची और लौंग चूसने से भी सांस की बदबू से निजात मिलता है।

5. नहाने से पहले शरीर पर बेसन और दही का पेस्ट लगाएं। इससे त्वचा साफ हो जाती है और बंद रोम छिद्र भी खुल जाते हैं।


⚜ आज का राशिफल :-


🐏 राशि फलादेश मेष :-

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।


🐂 राशि फलादेश वृष :-

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।


👫 राशि फलादेश मिथुन :-

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।


🦀 राशि फलादेश कर्क :-

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।


🦁 राशि फलादेश सिंह :-

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।


👩🏼‍🦰 राशि फलादेश कन्या :-

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय।


⚖ राशि फलादेश तुला :-

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।


🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।


🏹 राशि फलादेश धनु :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।


🐊 राशि फलादेश मकर :-

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🏺 राशि फलादेश कुंभ :-

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।


🐋 राशि फलादेश मीन :-

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।


।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय

 



 नगर निगम के ट्रक से ई रिक्शा एवं डिजायर कार क्षतिग्रस्त।

कानपुर के फजलगंज से गोविंदपुरी पुल की तरफ जाने वाले बीओबी चौराहा के पास हुआ

👉ई रिक्शा और डिजायर कार में भिड़ंत से महिला को आई गभीर चोट।

👉नगर निगम के ट्रक ने बनाया दो वाहनों को अपना शिकार ।

👉*नगर निगम के ट्रक ने ई रिक्शा और डिजायर कार में मारी जोर दार टक्कर।

👉जानकारी मिलते  ही मौजूद ट्रैफिक पुलिस और संबंधित थाना पुलिस ने घायल महिला को इलाज के प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया।

आगरा पुलिस ने मतदान के लिए पत्नी का इंतजार कर रहे युवक को डंडे मारा


 आगरा

आगरा पुलिस ने मतदान के लिए पत्नी का इंतजार कर रहे युवक को डंडे मारा।  

वोट डालने गए युवक पर पुलिस का चला डंडा,  

वोट डालने गई पत्नी का कर रहा था इंतजार,  

युवक हुआ घायल, पीठ पर डंडे के निशान,  

पीड़ित का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल,  

पुरानी मंडी पर बने नगर निगम स्कूल पर बने पोलिंग बूथ का मामला, 

ताजगंज थाना क्षेत्र का मामला  

आगरा पुलिस कमिश्नर ने शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं लिया

चुनाव आयोग ने भी पुलिस कमिश्नर पर कोई एक्शन नहीं लिया।

सीएम योगी बोले- एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाना चाहता है इंडी गठबंधन,


 सीएम योगी बोले- एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाना चाहता है इंडी गठबंधन

जनता वोट से जवाब दे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी गठबंधन के दल, एस-एससी व ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण पर सेंध लगाकर उसे मुसलमानों को देना चाहते है। जनता को अपने वोट से इनका जवाब देना चाहिए। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 'मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि इंडी गठबंधन से जुड़े हुए दल ओबीसी, अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण पर सेंध लगाने का काम कर रहे हैं। इनका घोषणापत्र इस बात का प्रमाण है...कांग्रेस, सपा, राजद को जब भी मौका मिलेगा ये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति के आरक्षण में सेंध लगाकर इन्हें जबरन अल्पसंख्यकों को देने का प्रयास करेंगे।

चुनाव परिणाम आने दो, गुंडों की गर्मी भी उतर जाएगी.-सीएम योगी


 चुनाव परिणाम आने दो, गुंडों की गर्मी भी उतर जाएगी.-सीएम योगी

सीएम योगी ने सपा पर बोला सियासी हमला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अपमान करने वालों को ललकारा। सोमवार को शाहजहांपुर में उन्होंने कहा कि मैनपुरी में सपा के गुंडों ने प्रतिमा पर चढ़कर अपवित्र किया। महाराणा प्रताप की आन-बान-शान के प्रतीक भाला को तोड़ने का प्रयास किया, अपशब्द कहे। अकबर और औरंगजेब की इन औलादों को बताया जाना चाहिए कि यह नया भारत है। यहां राष्ट्रनायकों का अपमान बर्दाश्त नहीं है। सपाई गुंडे बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को भी अपवित्र करने का प्रयास कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सपा को यह कहकर घेरा और चेताया कि चुनाव आने पर गुंडों की गर्मी बढ़ जाती है। चुनाव परिणाम आने दो, गुंडों की गर्मी भी उतर जाएगी शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत बताते हुए कहा कि चुनाव आने पर सपाई गुंडों को अवसर मिल जाता है। उन्हें लगता है कि फिर से जनता पर कहर ढाने लगेंगे...मगर, यह उनकी गलतफहमी है।


Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.