Latest Post



आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति को न बुलाने का राहुल का दावा निराधार

 

आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति को न बुलाने का राहुल का दावा निराधार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का यह दावा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने के कारण राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा में नहीं आमंत्रित किया गया पूरी तरह असत्य, निराधार और भ्रामक है। राय ने राहुल को याद दिलाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद                                                 

दोनों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया था। राहुल गांधी के गांधीनगर में दिए भाषण पर आपत्ति जताते हुए राय ने कहा, प्राणप्रतिष्ठा के मौके पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े हुए संत महापुरुष, गृहस्थजन और जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में यश प्राप्त करने वालों को निमंत्रण दिया गया था। इस पावन अवसर पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले सज्जनों को भी आमंत्रित किया गया था। मंदिर में सेवारत श्रमिक और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राय ने कहा, इतना ही नहीं प्राणप्रतिष्ठा पूजन विधि के समय मंदिर के गूढ़ मंडप में अनुसूचित जाति, जनजाति व अति पिछड़ा वर्ग के गृहस्थों को भी पूजन करने का अवसर मिला।

शोसल मीडिया पर, खुलेआम असलहे का प्रदर्शन, पुलिस खोजबीन में जुटी


 ब्रेकिंग कानपुर देहात

शोसल मीडिया पर, खुलेआम असलहे का प्रदर्शन, रायफल लिए हुए युवक का विडियो हुआ वायरल

युवक रायफल लोड अनलोड कर के समझ रहा है खुद को हीरो, पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी

मामला शिवली के केसरी निवादा गांव का बताया जा रहा है।

कानपुर में प्रधानमंत्री का रोड शो एक नज़र, तैयारियां जोरों पर

 

कानपुर ब्रेकिंग,

कानपुर में प्रधानमंत्री का रोड शो एक नज़र कानपुर स्वागत को तैयार

कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां जोरों पर

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगेंगे 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 12 एसपी 24 एएसपी तीन कंपनी पीएसी 30 रस्सा पार्टी के जवान रहेंगे मौजूद

दिल्ली और लखनऊ से आएंगे स्नाइपर व गरुड़ कमांडो

सीसीटीवी से लैस रहेगा पूरा एरिया

निराला नगर में पीएम के लिए तीन और सीएम के लिए एक हेलीपैड बनाया गया।








कार्यक्रम एक नज़र

4 मई को कानपुर में रोड-शो करेंगे पीएम मोदी

5 मई को अयोध्या में रोड-शो करेंगे पीएम मोदी

5 मई को सीतापुर के प्रत्याशी के लिए धौरहरा में जनसभा करेंगे पीएम मोदी। 

सजेती थाना क्षेत्र में हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 सजेती थाना अंतर्गत

👉 बीते दिनों सजेती थाना क्षेत्र में हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

👉 हत्या के सम्बन्ध में हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

 


127 साल बाद बंटवारा, गोदरेज हाउस अब दो हिस्सों में बंटा


गोदरेज परिवार में 127 साल बाद बंटवारा, जानें ‘Godrej’ ब्रांड बनने के पीछे की कहानी127 साल पुराने गोदरेज फैमिली अब दो हिस्सों में बंटा

◆ एक हिस्सा 82 साल के आदि गोदरेज और उनके 73 साल के भाई नादिर को मिलेगा

◆ दूसरी तरफ इनके चचेरे भाई-बहन 75 साल के जमशेद और 74 साल की स्मिता हैं

◆ आदि के बेटे पिरोजशा गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन होंगे

◆ अगस्त 2026 में चेयरपर्सन के रूप में नादिर गोदरेज की जगह लेंगे

◆ आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर के हिस्से में गोदरेज इंडस्ट्रीज आई है

◆ जमशेद और स्मिता को नॉन-लिस्टेड कंपनी गोदरेज एंड बॉयस का मालिकाना हक मिलेगा


ताले से शुरू हुआ कारोबार आज साबुन से लेकर अंतरिक्ष तक पहुंचा, ऐसा रहा 127 साल पुराने गोदरेज का सफर

गोदरेज कंपनी के उत्पादों का बोलबाला आज हर कहीं है। गोदरेज हाउस दुनिया के 50 से अधिक देशों में व्यापार करता है। इसके संस्थापक अर्देशिर गोदरेज है जिन्होंने वकालत छोड़कर ताला बनाना शुरू किया है। ताले के बिजनेस में सफलता पाने के बाद इन्होंने कई और सेक्टर में अपना बिजनेस शुरू किया। 

हमने कभी न कभी गोदरेज के किसी न किसी उत्पाद को खरीदा या फिर उसका प्रचार देखा होगा। आज दुनिया में गोदरेज का कारोबार काफी मशहूर है। ताले, रियल एस्टेट, केमिकल,फर्नीचर, जनरल और हेवी इंजीनियरिंग, होम एवं पर्सनल केयर, इन्फ्रा-लॉजिस्टिक, पावर से लेकर एनर्जी तक गोदरेज का व्यापार फैला हुआ है।

देश के इतने बड़े व्यापार करने वाला गोदरेज परिवार एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, गोदरेज के बंटवारे पर परिवार द्वारा मंजूरी मिल गई है। आइए, जानते हैं कि विश्व में जानेमाने गोदरेज परिवार की शुरुआत कैसे हुई थी।

गोदरेज का सफर

गोदरेज हाउस की  स्थापना अर्देशिर गोदरेज ने की। वह पेशे से वकील थे, लेकिन उन्होंने वर्ष 1897  के लगभग वकालत छोड़कर ताला बनाने का कारोबार प्रारम्भ किया था। इससे पहले उन्होंने सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट का कारोबार शुरू किया था जो फेल हो गया। 19वीं सदी में भारत में विदेशों से ताले आते थे। इन तालों में एक स्प्रिंग होती थी जो टूट जाती थी। उस कमी को पहचानने के बाद अर्देशिर गोदरेज ने ताला बनाना भारत में शुरू किया था। उनके द्वारा बनाए गए तालों की खासियत यह थी कि यह विदेशों से आने वाले ताले से सस्ता होता था और मजबूत भी होता है। ताले के बिजनेस में तेजी आने के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आज का पंचांग, 01/05/2024 दिन बुधवार

 .              

                *।। 🕉️ ।।* 

    🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩

📜««« *आज का पंचांग* »»»📜

कलियुगाब्द........................5126

विक्रम संवत्..........................2081

शक संवत्...........................1946

रवि.................................उत्तरायण

मास..................................बैशाख

पक्ष.....................................कृष्ण

तिथी..................................अष्टमी

रात्रि 04.01 पर्यंत पश्चात नवमी

सूर्योदय ...प्रातः 05.54.44 पर

सूर्यास्त ...संध्या 06.54.10 पर

सूर्य राशि...............................मेष

चन्द्र राशि............................मकर

गुरु राशि...............................मेष

नक्षत्र.................................श्रवण

रात्रि 03.02 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा

योग.......................................शुभ

संध्या 07.51 पर्यंत पश्चात शुक्ल

करण................................बालव

संध्या 04.53 पर्यंत पश्चात कौलव

ऋतु.......................(माधव) वसंत

दिन.................................बुधवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-

01 मई सन 2024 ईस्वी ।


👁‍🗨 *राहुकाल* :-

दोपहर 12.23 से 02.00 तक ।


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*

*मेष*

05:01:43 06:42:32

*वृषभ*

06:42:32 08:41:06

*मिथुन*

08:41:06 10:54:48

*कर्क*

10:54:48 13:10:58

*सिंह*

13:10:58 15:22:47

*कन्या*

15:22:47 17:33:26

*तुला*

17:33:26 19:48:04

*वृश्चिक*

19:48:04 22:04:14

*धनु*

22:04:14 24:09:51

*मकर*

24:09:51 25:56:57

*कुम्भ*

25:56:57 27:30:30

*मीन*

27:30:30 29:01:43


🚦 *दिशाशूल* :-

उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।


☸ शुभ अंक........................1

🔯 शुभ रंग.......................हरा


💮 *चौघडिया :-*

प्रात: 07.33 से 09.09 तक अमृत

प्रात: 10.46 से 12.23 तक शुभ

दोप 03.36 से 05.12 तक चंचल

सायं 05.12 से 06.49 तक लाभ

रात्रि 08.12 से 09.35 तक शुभ ।


📿 *आज का मंत्र* :-

॥ ॐ वक्रतुण्डाय नम: ॥


📯 *संस्कृत सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -*

उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्।

आत्मैव ह्यात्मनो बन्धु- रात्मैव रिपुरात्मनः॥६-५॥

अर्थात :

अपने (विवेक युक्त मन) द्वारा अपना (इस भव-सागर से) उद्धार करे और अपने को अधोगति में न डाले क्योंकि यह मनुष्य स्वयं ही अपना मित्र है और स्वयं ही अपना शत्रु है॥5॥ 


🍃 *आरोग्यं :*-

अकड़न के घरेलू नुस्खे :-


1. अडूसे के फूल और फलों को तेल में पकाकर छान लें। इस तेल की मालिश से पैरों की जकड़न कम होती है।

2. अखरोठ के तेल की मालिश करने से भी पैरों की अकड़न कम होती है।

3. अकड़न दूर करने के लिए गर्म सरसों के तेल की मालिश करने का देसी इलाज आजमाएं।

4. अजवायन और लहसुन को सरसों के तेल में डाल कर गर्म करें इसकी मसाज से अकड़न की समस्या से तुरंत आराम होता है।


*आज का राशिफल :-*


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। कानूनी सहयोग मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।


.🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।


👩🏼‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा।


*राशि फलादेश तुला :-*

*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*

प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है।


*राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।


🐋 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें। कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है।


.☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

www.newsbin24.com

कानपुर के फजलगंज थाना अंतर्गत गांजा तस्करों की बरामदगी


 ब्रेकिंग,

👉कानपुर के फजलगंज थाना अंतर्गत।

,,,,,,,,,प्रकरण,,,,,

दो बड़े स्तर पर गांजा तस्करों की बरामदगी 

👉कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में सीपी अखिल कुमार के दिशा निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल आर एस गौतम के आदेशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी सुनील सिंह और उनके सहयोगी पुलिस के द्वारा  लोक सभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए ऑपरेशन सुदर्शन से  अंतर्रराजीय गांजा तस्करों को काफी मात्रा के साथ पकड़ा गया।

👉चार खंबा कुआं के पास लोक सभा चुनाव को देखते हुए संघन चेकिंग अभियान के चलते पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार से मिली जानकारी अनुसार की दो गांजा तस्कर बैग लिए हुए दादा नगर ढाल पर खड़े है जानकारी होते ही तत्काल प्रभाव से वन्हा मौजूद उप निरीक्षक सुनीत शर्मा, उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह ने सूझ बूझ से उन गांजा तस्करों को धर दबोचा ।

👉गांजा तस्करों से पूछताछ में पता चला कि यह लोग अंतर्राजीय तस्कर है जो की जलपायु से 1000 रुपए में खरीद कर दूसरे राज्यों में फुटकर में 12 से 13 हजार रुपए में  बेचते थे।

👉गांजा तस्करों ने बताया की इस गांजा को हम कन्नौज में खपाने के लिए जा रहे थे।

(1)गांजा तस्करों के नाम देवेंद्र सिंह जो की बिधूना का रहने वाला बताया गया।

(2)। चंदन यादव जो की रहमतपुर थाना ठठिया कन्नौज का बताया गया।

* शातिर गांजा तस्कर देवेंद्र और चंदन के ऊपर पूर्व में भी कई थानों से अनेकों गंभीर धाराओं में जेल भेजे जा चुके है

👉गांजा तस्करों के पास से लगभग तीस किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने में मुख्य रूप से 👉थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह. 👉सर्विलांस टीम के तेज तर्रार उप निरीक्षक सुनीत शर्मा, 👉उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह

👉 उप निरीक्षक गौरव कुमार

 👉हेड कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह

👉 हेड कांस्टेबल लवकुश मिश्रा

👉 कांस्टेबल शिव कुमार की अहम भूमिका रही।

👉डीसीपी सेंट्रल आर एस गौतम ने अंतर्राजीय गांजा  तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 रुपए इनाम देने को बताया।

 👉  पुलिस के द्वारा ऐसी बड़ी कार्यवाही से शहर में हर क्षेत्र के अपराधियो और *अवैध मादक पदार्थों को आयात निर्यात करने वाले अपराधियो के मन में पुलिस का डर व्याप्त होता नजर आएगा।

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.