News
[news][column2]
जरौली मंदिर चोरी का खुलासा: शिवलिंग और नागराज की तांबे की प्रतिमा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
कानपुर में मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
कानपुर नगर। गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली स्थित केसरी नंदन धाम शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी सोनू शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुआ शिवलिंग और उसके ऊपर स्थापित नागराज की कीमती तांबे की प्रतिमा बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर से शिवलिंग और नागराज की तांबे की प्रतिमा चोरी होने के बाद मंदिर समिति की ओर से थाना गुजैनी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की। मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में चोरी की घटना कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई शिवलिंग और नागराज की तांबे की प्रतिमा बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में जुआ, पॉक्सो एक्ट और चोरी से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिर से चोरी हुई धार्मिक वस्तुओं की बरामदगी हो गई है।
होमगार्ड भर्ती की मेडिकल परीक्षा में हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा डॉक्टरों एवं अन्य व्यक्तियों के खातों में धनराशि ट्रांसफर करने के साथ ही नकद भुगतान किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस मामले से जुड़े संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
🌞सुप्रभातम🌞
⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️
दिनांक:- 16/10/2026, शुक्रवार
You Tube:
नवरात्रि के पांचवें दिन बाबा बिगड़ेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विधायक महेश त्रिवेदी के नेतृत्व में ‘नौ दिन, नौ भंडारे’ का आयोजन लगातार जारी
कानपुर नगर। मां दुर्गा के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री महेश त्रिवेदी द्वारा आयोजित ‘नौ दिन, नौ भंडारे’ की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी क्रम में नवरात्रि के पांचवें दिन जूही हमीरपुर रोड स्थित बाबा बिगड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान माता रानी के भजनों और कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारों के साथ मां दुर्गा का गुणगान किया। आयोजन में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
यह भंडारा भारतीय जनता पार्टी के जूही मंडल के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर जूही मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वंदना गुप्ता, वरिष्ठ नेता पंकज द्विवेदी, प्रकाश वीर आर्य, धर्मेंद्र राय एवं विकास दुबे, मंडल महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई एवं मनीष गंगवानी, मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी, प्रवीण सिंह चंदेल एवं सिमरन कौर, मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय, पप्पन मिश्रा, डोली वर्मा एवं लव सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार एवं राजेश कुशवाहा, सोशल मीडिया पदाधिकारी कपिल खेमानी, बूथ अध्यक्ष राहुल अग्रहरि एवं जितेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक सेवा कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ आपसी सद्भाव, सेवा और भक्ति का संदेश दिया गया। ‘नौ दिन, नौ भंडारे’ की इस पहल से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और जनसहभागिता का वातावरण बना हुआ है।
राजपाल यादव ने पुश्तैनी जमीन बेचकर चुकाया कर्ज! दो किश्तों में दी रकम, जानें कैसे किया 2 करोड़ का जुगाड़
चेक बाउंस के सात मामलों में सजा का सामना कर रहे अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. गुरुवार(15 अक्टूबर) को उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान अभिनेता के वकील ने अदालत को बताया कि 13 अक्टूबर को बाकी 85 लाख रुपए भी सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा करा दिए गए हैं. मामले को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को मीडिएशन सेंटर भेजने का निर्देश दिया. सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया कि अभिनेता को एक प्रोग्राम के लिए कनाडा जाना है. वहां होने वाले कार्यक्रम से उन्हें कुछ पैसे मिलने की उम्मीद है, जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिल सकती है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया.
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि आखिर दोनों पक्ष आपस में बैठकर इस मामले पर समझौता क्यों नहीं कर लेते. अदालत ने विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए मीडिएशन सेंटर भेजने का निर्देश दिया. अब दोनों पक्ष मध्यस्थता के जरिए मामले का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे. दरअसल, पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को 2 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया था. अदालत में उनकी ओर से बताया गया था कि 1 करोड़ 15 लाख रुपए का इंतजाम हो चुका है, जबकि बाकी 85 लाख रुपए एक खरीदार की मदद से जुटाए जाने थे. यह रकम अभिनेता की पुश्तैनी जमीन की बिक्री से मिलने की बात कही गई थी. जमीन की रजिस्ट्री में देरी के कारण पूरी रकम जमा करने में परेशानी आ रही थी. इसके बाद अदालत ने बाकी रकम जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का समय दिया था. अब वकील ने अदालत को बताया कि तय समय के भीतर बाकी रकम भी जमा करा दी गई है.

यह पूरा मामला मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े सात चेक बाउंस मामलों का है. साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था. फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. इसके बाद कर्ज की रकम लौटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया. शिकायतकर्ता कंपनी का आरोप था कि रकम लौटाने के लिए दिए गए चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए. इसके बाद कंपनी ने राजपाल यादव के खिलाफ सात अलग-अलग मामले दर्ज कराए थे.
बाबूपुरवा में युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।